जब कब्र से आया दोस्त का फोन, मैं फंसा हूं बाहर निकालो
इस झगड़े में व्यापारी का अपहरण कर लिया गया और कब्रिस्तान में दबा दिया गया। चार घंटे तक व्यापारी जमीन में दबा रहा। आखिर किसी तरह से उसने जमीन के भीतर ही अपना फोन निकाला और दोस्त को कॉल किया।
नई दिल्ली। व्यापारियों के बीच पैसे को लेकर अकसर झगड़े की खबरें आती रहती है, कई बार मारपीट और हत्याएं भी हो जाती हैं। इन सबस बढ़कर इस व्यापारी के साथ हुआ, जिसे जिंदा ही दफ्न कर दिया गया लेकिन किसमत को कुछ और ही बदा था।

चार लाख पाउंड का है कर्ज
रूस के व्यापारी खिकमेट सेलेव पर किसी दूसरे शख्स का चार लाख पाउंड का कर्ड था। इसी के लिए उसको गैंगेस्टर स्टाइल में किडनैप कर लिया गया। उन्हें मारते-पीटते हुए मास्को के बड़े कब्रिस्तान में ले जाया गया।

जमीन में दबा दिया
इस झगड़े में व्यापारी का अपहरण कर लिया गया और कब्रिस्तान में दबा दिया गया। चार घंटे तक व्यापारी जमीन में दबा रहा। आखिर किसी तरह से उसने जमीन के भीतर ही अपना फोन निकाला और दोस्त को कॉल किया।

दोस्त ने बचाई जान
कॉल आने के बाद दोस्त ने जाकर उसको जमीन से निकाला और उसका उपचार कराया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी।

मुश्किल से बची जान
सेलेव का कहना है कि चार घंटे तक वो जमीन में दबा रहा लेकिन किसी तरह से उसको सांस आया और फोन की वजह से उसकी जान बची।

Click it and Unblock the Notifications