10 रुपये लेकर बर्गर किंग पहुंची मासूम बच्ची, स्टाफ ने किया दिल जीतने वाला काम, Video Viral
10 रुपये का नोट लेकर छोटी सी बच्ची बर्गर किंग के आउटलेट पर पहुंची, तो स्टाफ के कर्मचारी ने उसे भगाने की बजाय अपनी जेब से 80 रुपये देकर बच्ची को बर्गर दिया।
दुनिया में सिर्फ एक जैसे लोग ही नहीं हैं। अगर कहीं बुरे लोग हैं, तो अच्छे लोगों की भी कोई कमी नहीं है। ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो मदद का हाथ बढ़ाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कुछ ऐसा ही वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है, जहां एक बच्ची बर्गर किंग आउटलेट में 10 रुपये लेकर बर्गर खाने आई। बर्गर की कीमत 90 रुपये थी। ऐसे में 10 रुपये लेकर ये बच्ची जैसे ही काउंटर पर गई उसने पैसे निकाले और बर्गर मांगने लगी। लेकिन काउंटर के कर्मचारियों ने बच्ची को फटकारने या फिर डांटकर भगाने की बजाय कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और स्टाफ की जमकर तारीफ भी हो रही है।

लोगों को पसंद आया वीडियो
किसी भी देश में गरीब और अमीर के बीच एक बड़ा गैप होता है। आमतौर पर हमारी जिंदगी का आम हिस्सा होने वाली कुछ चीजें किसी गरीब के लिए एक सपना जैसी हो सकती हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष बलानी द्वारा शेयर इस वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है।

स्टाफ ने किया दिल जीतने वाला काम
नोएडा के बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन में बर्गर किंग के आउटलेट पर ये बच्ची 10 रुपये लेकर बर्गर मांगती है। बर्गर की कीमत 90 रुपये है। ऐसे में बच्ची को नजरअंदाज करने या फिर मना करके भगाने की बजाय स्टाफ के एक शख्स ने अपनी जेब से 80 रुपये भरे और 90 रुपये का वो बर्गर बच्ची को दे दिया।

नहीं बताई बर्गर की कीमत
जब बच्ची 10 रुपये लेकर बर्गर लेने पहुंची, तो शख्स ने बच्ची के सामने बर्गर की कीमत नहीं बताई। बल्कि अपनी जेब से पैसे पूरे कर बच्ची को बर्गर दे दिया।

खूब तारीफ कर रहे लोग
बच्ची ने बर्गर लिया और एक प्यारी सी मुस्कान के साथ वहां से चली गई। रेस्तरां में बैठे एक पत्रकार ने ये सब कुछ देखा और इस बच्ची की तस्वीर खींच ली। इसके बाद से बच्ची की ये तस्वीर और स्टाफ द्वारा किया गया ये काम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने किया रिएक्ट
बलानी ने ये पोस्ट अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शेयर किया है। लोगों कहना है कि वे सिर्फ कर्मचारी लिखने की बजाय अगर उस शख्स को टैग करते, तो ज्यादा बेहतर होता। ऐसे में बलानी ने कहा कि मैंने बर्गर किंग के स्टाफ के उस शख्स के बारे में और जानकारी लेने के लिए दोस्त को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications