विश्व युद्ध के सैनिक के गले में 77 साल तक फंसी रही ये खतरनाक चीज, X-ray देख सब हुए हैरान

95 साल के एक शख्‍स का एक्‍स रे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर डॉक्‍टर भी हैरान हैं। ये एक्‍स रे द्वितीय विश्‍व युद्ध के पूर्व सैनिक का है जिसके गले में 77 साल तक ऐसी खतरनाक चीज फंसी रही जिसे देखकर डॉक्‍टर हैरान हैं कि इस मौत के सामान के साथ ये शख्‍स इतने साल तक जिंदा कैसे रहा?

एक्‍सरे में गले में नजर आई ये खतराक चीज

एक्‍सरे में गले में नजर आई ये खतराक चीज

दरअसल, 95 साल का ये पूर्व सैन‍िक जब डॉक्‍टर के पास इलाज करवाने पहुंचा तो डॉक्‍टरों ने उसका एक्‍स रे करवाया। एक्‍स रे में पता चला कि उसके गले में गोली फंसी हुई है वो भी 77 साल से। जिसका उसे कभी एहसास ही नहीं हुआ।

जानें कहां का है ये पूर्व सैनिक

जानें कहां का है ये पूर्व सैनिक

हालांकि एक्स-रे स्कैन में जब सच्‍चाई सामने आई कि उसकी गर्दन में 77 साल से एक गोली फंसी हुई है, तो वो भी हैरान हो गया। ये शख्‍स चीन के 95 वर्षीय झाओ हैं जो चीन के शेडोंग में वो इलाज करवाने के लिए गए। द्वितीय विश्व युद्ध में उनको ये गोली लगी थी लेकिन युद्ध के बाद उनके गले पर लगी चोट पर किसी का ध्यान नहीं गया था।

 झाओ को कभी एहसास नहीं हुआ

झाओ को कभी एहसास नहीं हुआ

पूर्व सैनिक 95 वर्षीय झाओ के दामाद वांग ने कहा कि झाओ को कभी एहसास नहीं हुआ कि उनके गले पर गोली लगी है। युद्ध के दौरान उन्हें कई बार गोली मारी गई थी। द सन को दिए इंटव्‍यू में उनके दामाद वांग ने बताया कि लड़ाई के दौरान अपने एक साथी को नदी पार करवाते समय घायल हो गए थे,उसके शरीर के कई हिस्सों में भी छर्रे लगे थे जिसके अभी भी निशान है।

डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन करने से कर दिया है इनकार

डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन करने से कर दिया है इनकार

डॉक्‍रटरों ने कहा कि ताज्‍जुब की बात ये है कि झाओ को गर्दन में फंसी गोली का कभी एहसास ही नहीं हुआ। डॉक्‍टरों ने कहा झाओ की उम्र अधिक है इसलिए उनके गले से अब गोली निकलना उनकी जान को खतरे में डालना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+