इंटरनेट सेंसेशन बना इंडिया का गाड़ी खींचता ये बैल, लोग बोले- 21वीं सदी का आत्मनिर्भर बैल
नई दिल्ली। इंटरनेट पर लोगों को क्या चीज पसंद आ जाए किसी को नहीं पता। इंटरनेट में कई आम लोगों को रातोंरात सेलेब्रिटी बना दिया। अब इंटरनेट पर एक गाड़ी खींच रहे बैल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा है, Mesmerising यानि मंत्रमुग्ध है।
Recommended Video

बैल का कारनामा देख लोग रह गए भौंचक्के
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बैल खुदबखुद बैलगाड़ी के पास आता है। जिसमें पहले से ही हरा चारा लदा हुआ है। इसके बाद वो अपने सिंगों की मदद से गाड़ी का आगे का हिस्सा अपने कंध पर रखता है। और गाड़ी को बिना मालिक की मदद से घर के लिए निकल जाता है। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग बैल के इस हुनर को लेकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं।

'आत्मनिर्भर' बैल
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अभी तक 1लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे 'आत्मनिर्भर' बैल बता रहे हैं। शोभा रावत नाम की एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, जानवर इंसान से ज्यादा समझदार होते हैं। वहीं कुछ लोग बैल के इस अंदाज को अतुलनीय बता रहे हैं।
वीडियों के लाखों लोगों ने देखा
कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि इन पशुओं को अपनी जिम्मेदारी, अपनी ड्यूटी का अहसास है। इंसान को इनसे कुछ सीखना चाहिए। इस वीडियो क्लिप को अभी तक 28,000 से अधिक लाइक और लगभग 5,000 रीट्वीट मिले हैं। लोग लगातार इस वीडियो की प्रशंसा कर रहे हैं। आप भी देखिए यह वीडियो और अपनी प्रतिक्रिया दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications