'समुद्र तटों पर ना जाएं, वहां नुकसान पहुंचाने के लिए बैठे हैं खतरनाक कीड़े', जारी हुआ अलर्ट
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: समुद्र तटों के आसपास जलीय जीवों के अलावा भी बहुत से जीव पाए जाते हैं। इसमें से कुछ आकार में बहुत छोटे होते हैं, लेकिन वो इंसानों के लिए ज्यादा हानिकारक हैं। अब इसी तरह के एक कीड़े को लेकर चेतावनी जारी की गई है। साथ ही सभी से अपील की जा रही कि वो समुद्र तट के किनारे ना जाएं और अपने पालतू जानवरों को भी बचाएं। अगर किसी ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया तो वो मुश्किल में फंस जाएगा। (तस्वीरें-सांकेतिक)

इंसानों को करता है परेशान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों को ब्रिटेन के जयविक सैंड्स बीच की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है, इसके पीछे की वजह एक छोटा सा कीड़ा है, जो बहुत ज्यादा खतरनाक है। इसे ब्राउन-टेल मॉथ कैटरपिलर नाम से जाना जाता है। अगर ये किसी भी इंसान के संपर्क में आया तो उसे खुजली जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ये जीव अपने बालों को हवा में छोड़ता है, जिस वजह से ये कुत्तों के लिए भी काफी खतरनाक है।

कुत्तों का हुआ बुरा हाल
एक जीव वैज्ञानिक ने बताया कि ये क्रॉलियां आपको या आपके जानवरों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जिसमें ज्यादातर लोगों को खुजली की शिकायत होती है, लेकिन बहुत से लोग इससे गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि जहरीले कीट समुद्र तट पर ब्रेकन से निकल रहे हैं और वो फुटपाथ पर भी रेंग रहे हैं। कुछ कुत्तों ने इसे गलती से खा लिया था, जिससे उनके पेट में दर्द, उल्टी आदि जैसी शिकायतें देखने को मिलीं।

पत्तों को खाते हैं
वहीं अगर आपने इससे बचने के लिए किसी केमिकल का छिड़काव किया तो भी ये आपके पालतू जानवरों के लिए हानिकारक है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कई बार ये कीड़े नजर नहीं आते हैं, लेकिन अगर आपके आसपास के पेड़ों से पत्ते गायब हो रहे हैं, तो समझ जाइए कि उसे कैटरपिलर खा रहे हैं। वहीं ये अजीबोगरीब जीव सरकार की लिस्ट में नहीं हैं, ऐसे में इसके संक्रमण पर सरकारी अस्पतालों में इलाज भी ढंग से नहीं मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications