अंग्रेज बाप 9 साल के बेटे को लेकर 'ओवरलोडेड ग्लैमर' के बीच पहुंचा, नेटिजन्स ने लगाई क्लास

ब्रिटेन में एक पिता Paul Edwards 9 साल के बेटे को लेकर ग्लैमरस वेट्रेस के बीच जा पहुंचा। सोशल मीडिया यूजर्स ने पिता की क्लास लगा दी। British father with son at Hooters restaurant waitress

Globalisation और इंटरनेट के बेजा इस्तेमाल के दौर में किस उम्र में क्या कंटेंट देखना है, ये सवाल बेमानी सा लगने लगा है। आसानी से स्मार्टफोन और इंटरनेट मिलने के कारण कई बार बच्चे Early Adolescence में ही अडल्ट कंटेंट के संपर्क में भी आते हैं। हालांकि, जब एक पिता खुद ग्लैमर से भरे माहौल में बच्चे को ले जाए तो आप क्या कहेंगे ? सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही फोटो वायरल होने पर नेटिजन्स ने पिता के फैसले पर जमकर भड़ास निकाली। जानिए पूरा मामला (सभी फोटो साभार- ट्विटर @edwardseddy)

सातवें आसमान पर नेटिजन्स का पारा

सातवें आसमान पर नेटिजन्स का पारा

दरअसल, ब्रिटेन में एक पिता बेटे की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के दौरान भूल गया कि कम उम्र के बालक को कैसे माहौल में ले जाना चाहिए। भले ही उत्सव निजी फैसला और समारोह था, लेकिन जैसे ही पिता ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, नेटिजन्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

ग्लैमर के कारण पिता की ट्रोलिंग

ग्लैमर के कारण पिता की ट्रोलिंग

ग्लैमरस महिला वेटर के बीच किशोर को देखकर भड़के नेटिजन्स ने पिता के फैसले पर सवाल खड़े किए। 9 साल के बेटे के साथ जश्न मनाने पहुंचे पिता को शायद इसका एहसास भी नहीं होगा कि सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करने पर बवाल मच जाएगा। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने पिता को जमकर ट्रोल किया।

बेटे के रिजल्ट का सेलिब्रेशन

बेटे के रिजल्ट का सेलिब्रेशन

बच्चे की सक्सेस पर लंच या डिनर करने लोग बाहर जाते रहे हैं, लेकिन शानदार खाने के बदले चर्चा किसी और चीज की होने लगे तो चौंकाने वाली स्थिति है। अंग्रेज पिता ने 9 साल के बच्चे को ऐसा गिफ्ट दिया जिससे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के लिवरपूल निवासी 36 साल के पिता एडवर्ड्स अपने बेटे के अच्छे रिजल्ट को सेलिब्रेट करने पहुंचे थे।

ओवरलोडेड ग्लैमर के बीच 9 साल का बच्चा

ओवरलोडेड ग्लैमर के बीच 9 साल का बच्चा

9 साल का बेटा स्कूल में अच्छे नंबर्स से पास हुआ तो अंग्रेज बाप एडवर्ड्स ने बर्गर, बीयर और शॉर्ट ड्रेस वाली ग्लैमरस वेट्रेस के लिए मशहूर रेस्त्रां में ट्रीट देने का फैसला लिया। Hooters रेस्टोरेंट पहुंचे एडवर्डस बेटे के साथ चले गए, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवरलोडेड ग्लैमर के कारण अभिभावक बच्चों के साथ आमतौर पर हूटर्स रेस्टोरेंट में जाने से बचते हैं, लेकिन एडवर्ड्स ने ऐसा नहीं किया।

एक्साइटेड पिता की ट्रोलिंग

एक्साइटेड पिता की ट्रोलिंग

एडवर्ड्स बेटे के साथ हूटर्स रेस्टोरेंट पहुंचे और बर्गर, ओनियन रिंग जैसी चीजें ऑर्डर की। खाना एंजॉय करने के अलावा दोनों ने फोटो भी क्लिक कराई। बेटे की सफलता से एक्साइटेड पिता एडवर्ड्स ने ट्विटर अकाउंट (@edwardseddy) पर बेटे के साथ Hooter Restaurant वाली फोटो शेयर कर दी। इसके बाद शुरू हुआ ट्रोलिंग का दौर।

नाबालिग की पैरेंटिंग कैसे, पिता पर सवाल

नाबालिग की पैरेंटिंग कैसे, पिता पर सवाल

जैसे ही पिता ने 9 साल के बच्चे की तस्वीर शॉर्ट ड्रेस वाली वेट्रेस के साथ शेयर की, नेटिजन्स ने एडवर्ड्स की क्लास लगा दी। सोशल मीडिया यूजर्स एडवर्ड्स ने हूटर्स रेस्त्रां में नाबालिग बेटे के साथ जाने पर सवाल खड़े किए। पिता को सावधानी बरतने की नसीहत देने वाले इंटरनेट यूजर्स ने पैरेंटिंग पर भी सवाल खड़े किए।

बच्चे को पसंद आया पिता का 'गिफ्ट'

बच्चे को पसंद आया पिता का 'गिफ्ट'

ग्लैमर के बीच 9 साल के बेटे को ले जाने का 'अनोखा गिफ्ट' देने के लिए जमकर हुई ट्रोलिंग के बीच कठघरे में खड़े पिता एडवर्ड्स ने कहा, उनके बेटे को ऐसा लगता था कि Hooters Restaurant जैसी जगह असलियत में नहीं होती। ऐसे में जब लिवरपूल में हूटर्स रेस्टोरेंट खुला तो उसे रेस्त्रां की असलियत दिखाने के लिए उन्होंने उसे वहां ले जाने का फैसला लिया। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक एडवर्ड्स ने बताया, शुरू में बेटा ग्लैमरस वेट्रेस के बीच शर्मा रहा था, लेकिन थोड़ी देर ऐसे माहौल में रहने के बाद उनके बेटे को हूटर्स रेस्त्रां पसंद आया।

9 साल के बच्चे की मां ने क्या कहा ?

9 साल के बच्चे की मां ने क्या कहा ?

बकौल एडवर्ड्स, "उनके बेटे को हूटर्स की वेट्रेस बहुत अच्छी और मददगार लगीं। उसे खाना भी पसंद आया।" उन्होंने कहा, 9 साल के बेटे को हूटर्स रेस्टोरेंट ले जाने के फैसले को मां का भी समर्थन मिला। उनकी पत्नी को 9 साल के बच्चे के ग्लैमरस वेट्रेस के बीच जाने से कोई ऐतराज नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+