दुल्हन ने मॉडल दोस्त को पहले दिलाई ड्रेस, फिर इस अजीबोगरीब वजह से शादी में आने से किया मना

बर्लिन, 21 दिसंबर: अपने दोस्त की शादी में कौन खूबसूरत नहीं दिखना चाहता? अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल होने के लिए लोग महीनों पहले से तैयारी करने लग जाते हैं। ड्रेस से लेकर सब कुछ फाइनल करते हैं कि आखिर उनको उस दिन क्या पहनना है? जिससे वो सुंदर दिखे, लेकिन जर्मनी की एक मॉडल को खूबसूरत दिखना ही भारी पड़ गया, जब उनकी दोस्त ने उसे शादी में आने से मना कर दिया। मॉडल ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की है, जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। क्या है पूरा मामला जानिए...

 अपनी शादी में आने से किया मना

अपनी शादी में आने से किया मना

ऐसा कौन होगा जो अपने दोस्त की शादी मिस करना चाहेगा। सब लोग चाहते हैं कि वो अपने फ्रेंड के इस खास दिन को जमकर एंजॉय करें और खूब सज-धज कर महफिल की शान बढ़ाए। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने दोस्त को अपनी शादी में आने से इसलिए मना कर दिया कि वो बहुत खबसूरत लग रही थी। जी हां, बिल्कुल ऐसा ही हुआ है, वो भी एक जर्मन मॉडल अलीना यिल्दिज ( Alena Yildiz) के साथ। क्योंकि वो उसकी दोस्त से ज्यादा अच्छी लग रह रही थी।

ज्यादा खूबसूरत दिखना पड़ा भारी

ज्यादा खूबसूरत दिखना पड़ा भारी

हालांकि यह सुनने में काफी अजीब लगता है, लेकिन अलीना यिल्दिज नाम की एक जर्मन मॉडल ने टिकटोक पर दावा करते हुए बताया कि 'मेरे करीबी दोस्त ने मुझे अपनी शादी में आने से मना कर दिया, क्योंकि उसने सोचा कि मैं उस ड्रेस में बहुत अच्छी लग रही थी, जिसे उसने ही मेरे लिए चुनी थी।' शादी में नहीं जाने के बावजूद अलीना ने उसी ड्रेस में की कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिन्होंने इंटरनेट पर आग लगी दी। इसके अलावा उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है।

दोस्त ने ही दिलाई थी ब्लू कलर की ड्रेस

दोस्त ने ही दिलाई थी ब्लू कलर की ड्रेस

अलीना ने कोसोवो ड्रेस डिजाइनर अल्बिना डायला का एक ब्लू और न्यूड फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन और क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट थे। एक फॉलो-अप वीडियो में अलीना ने जर्मन में दोस्त के साथ अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जिसमें उन्होंने कहा कि आपको मेरी शादी में आने की जरूरत नहीं है। दरअसल पूरा मामला जब गर्माया जब मॉडल ने ड्रेस पहने के बाद अपनी फोटो दोस्त को भेजी थी, जिसके बाद उसकी दोस्त ने उसको आने से मना कर दिया।

सोशल मीडिया पर छाईं अलीना

सोशल मीडिया पर छाईं अलीना

21 साल की मॉडल अलीना के टिकटॉक पर 95,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं अलीना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें ब्लू कलर के चमकीली स्ट्रैपलेस ड्रेस में वो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही। इधर, उनकी वीडियो को 5.5 मिलियन बार देखा जा चुका है और नेटिजन्स से मिले-जुले रिएक्शन आ रहे है।

लोगों ने किए जमकर कमेंट

लोगों ने किए जमकर कमेंट

एक यूजर ने कमेंट किया कि यह मेरी सोच से से परे है कि लोग कैसे सोचते हैं कि कोई भी दुल्हन को 'बाहर' कर सकता है। वहीं एक और एक शख्स ने लिखा, 'हां, आप इसमें बहुत अच्छी लग रही हैं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं आपके दोस्त को समझता सकता हूं। इसी के साथ किसी यूजर ने लिखा कि कि अगर मैं होता तो इसको समझता और दूसरी ड्रेस चुनता, क्योंकि यह उसका दिन है और उसे पछाड़ने का मतलब है, जिसके जवाब में मॉडल ने कहा कि उसके दोस्त ने उसे शादी से ठीक पहले बुलाया था, जिससे नई ड्रेस लेने का वक्त नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+