'भाभी जिम ट्रेनर हैं क्या?' लोगों के सामने दुल्हन ने दूल्हे को उठाया, Video Viral
वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन दूल्हे को ऐसे उठा रही है, मानो वो छोटा बच्चा हो। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

शादी का सीजन आया नहीं कि सोशल मीडिया तस्वीरों और वीडियोज से भर जाता है। कोई अजब-गजब स्टाइल में शादी करते हुए, तो कहीं दुल्हन की धमाकेदार एंट्री। भाईसाहब! शादी तो आजकल रील्स और वीडियोज के बिना पूरी ही कहां होती है। इन दिनों दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में दुल्हन एंट्री को लेकर नहीं बल्कि दूल्हे को गोद में उठाने को लेकर चर्चा में है। अब दूल्हा दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

शौहर को गोद में उठाने लगी दुल्हन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने शौहर को उठाकर ऐसे गोद में रख देती है, जैसे वो कोई बच्चा हो। इसके बाद कपल ठहाके मारकर हंसने लगता है। जो भी इस मजेदार और प्यारे वीडियो को देख रहा है, अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा।
मजेदार है कैप्शन
वीडियो जितना मजेदार है, उसका कैप्शन भी उतना ही बढ़िया है। कैप्शन में लिखा है कि एक मां शायद यही उम्मीद करती होगी कि नवविवाहिता उनके बेटे को कुछ खास अंदाज में ट्रीट करे। मैं इस दुल्हन के जिम की लोकेशन जानना चाहता हूं।

लोगों को भा रहा पाकिस्तानी कपल
ये वीडियो पाकिस्ताान के लाहौर शहर की है। हालांकि, दूल्हा और दुल्हन की पहचान नहीं बताई गई है। लेकिन लोगों को दुल्हन का अंदाज और कपल.. दोनों ही काफी पसंद आ रहे हैं। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

हैरान रह गए लोग
एक शख्स ने कहा कि भाभी, जिम ट्रेनर है? वहीं कई लोग वीडियो देखकर काफी शॉक हुए कि आखिर लड़की ने लड़के को कैसे उठा लिया। कुछ लोगों ने कपल को क्यूट बताया। लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications