वेडिंग के लिए दूल्हा-दुल्हन ने कराया अनोखा फोटोशूट, प्लेन से 900 लीटर की बारिश कर बनाया इंद्रधनुष

वेडिंग के लिए दूल्हे-दुल्हन ने कराया अनोखा फोटोशूट, प्लेन से 900 लीटर की बारिश कर बनाया इंद्रधनुष

नई दिल्ली। शादी को लेकर कपल खास तैयारियां करते हैं। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ हटकर करने की कोशिश करते हैं। प्री वेडिंग, पोस्ट वेडिंग फोटोशूट इन दिनों ट्रेंड में है, जिसके लिए कपल खास तैयारी करते हैं और अच्छा खासा खर्च करते हैं। अपनी वेडिंग फोटोशूट को यादगार और अनोखा बनाने के लिए ब्रिटेन के एक कपल कुछ हटकर किया।

 Bride photoshoot: Groom and Bride create artificial Rainbow after spraying 900 liter from Plane, Photos viral

ब्रिटेन के इस जोड़े ने अपने वेडिंग फोटोशूट को दूसरों से हटकर बनवाने के लिए प्लेन से आर्टिफिशियल बारिश करवाई और कृत्रिम इंद्रधनुष बनवाकर फोटो खिंचवाई। अपने फोटोशूट को यादगार बनवाने के लिए उन्होंने इंद्रधनुष के साथ तस्वीर खिचवाने का फैसला किया। इंद्रधनुष ऐसे तो तैयार होता नहीं इसलिए उन्होंने इसके लिए आर्टिफिशियल बारिश करवाई। जोड़े को फोटोशूट के लोकेशन पर ले जाया गया, जहां उनके ऊपर 900 लीटर ठंडा पानी डाला गया, जिसके बाद वहां इंद्रधनुष बना और फिर उनकी बेहतरीन फोटो खींची गई।

ये फोटोशूट प्रिसिला और एलिसन ने करवाई। इस तस्वीर को मशहूर फोटोग्राफर वेलिटन बारबोसा ने अपने कैमरे में कैद किया। इस बेहतरीन फोटो के लिए कपल पर विमान से ठंडे पानी की बौछार करनी पड़ी। इसी दौरान इंद्रधनुष बना और उन्होंने अपने कैमरे में कपल की बेहतरीन फोटो कैद की। उन्होंने कहा कि कपल अलग और बिल्कुल हटकर फोटो खिंचवाना चाहते थे। उनका सपना था कि एक बेहतरीन कपल फोटो खिंचवाना। कपल के इस सपने को उन्होंने अपना सपना बनाया और अपना बेस्ट देते हुए ये फोटो ली। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी और अच्छा खासा खर्चा किया। लोग फोटोग्राफर की इस कल्पना और इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+