दृष्टिबाधित बहन के साथ दुल्हन ने किया धांसू डांस, 'एली रे एली' देखकर भावुक हुए लोग

वायरल वीडियो में दुल्हन अपनी बहन के साथ डांस कर रही है, जो दृष्टिबाधित है। जिस तरह वो अपनी बहन को सहारा दे रही है, ये काफी भावक कर देने वाला है।

Credit: Karishma Patel | self love & fitness/Instagram

इंटरनेट कई शानदार वीडियोज से भरा हुआ है। क्यूट डॉगी के क्लिप से लेकर दुल्हन की भावुक विदाई तक...सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। हाल ही में एक क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी बहन के साथ हिंदी गाने पर डांस कर रही है। दोनों बॉलीवुड सॉन्ग 'एली रे एली' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अपनी बहन के साथ इस खूबसूरत डांस का वीडियो दुल्हन ने शेयर किया है। दुल्हन की बहन देख नहीं सकती। दोनों बहनों की जबरदस्त बॉन्डिंग और ये डांस देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं।

'एली रे एली' पर किया डांस

'एली रे एली' पर किया डांस

वायरल हो रहा ये वीडियो ब्लॉगर करिश्मा पटेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप की शुरुआत में दुल्हन अपनी बहन का हाथ थामे स्टेज पर आती है। दुल्हन की बहन देख नहीं सकती, इसलिए वो अपनी बहन को गाइड करती है। इसके बाद दोनों एली रे एली गाने पर डांस करते हैं। क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दुल्हन ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया।

वायरल हुआ वीडियो

कैप्शन में दुल्हन ने लिखा- मेरी बहन चांदनी (जो दृष्टिबाधित है) औऱ मैं एक प्यारा सा मोमेंट शेयर करती हूं। उसने कहा कि, डांस के दौरान मैं उससे बात कर रही थी, क्योंकि वो रोने वाली थी। वो पूरे वीकेंड बहुत इमोशनल थी, क्योंकि मेरी शादी हो रही थी और मैं पूरे समय सिर्फ उसे हंसाने की ही कोशिश कर रही थी। उसे याद दिला रही थी कि बस क्योंकि मेरी शादी हो रही है, इसका मतलब ये नहीं है कि अब मैं उसके साथ नहीं रहूंगी।

'हमारे बीच अलग तरह का रिश्ता'

'हमारे बीच अलग तरह का रिश्ता'

हमारे बीच एक अलग तरह का रिश्ता है। वो मेरी बड़ी बहन है लेकिन मेंरे लिए वो छोटी बहन जैसी है। जिसका मैंने हमेशा से ध्यान रखा है। दुल्हन का ये पोस्ट पढ़कर लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं। वकाई जिस तरह से वो अपनी चचेरी बहन को गाइड कर रही है, ये काफी भावुक कर देने वाला है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

वीडियो देख भावुक हुए लोग

एक यूजर ने कहा कि मेरे आंसू आ रहे हैं। ये बहुत ही खास है। हम सभी को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हम जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। आपको और आपकी बहन को खूब सारा प्यार। एक ने कहा कि इतना खूबसूरत बंधन और दिल छू लेने वाला वीडियो।

Recommended Video

    Viral Video:नेत्रहीन के लिए महिला ने इस तरह रोकी बस,IPS अफसर ने दिया ये रिएक्शन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+