Hookah Kiss: दुल्हा- दुल्हन का 'हुक्का किस', बीच मंडप में सब 'धुआं- धुआं', लोग बोले- लगा दी 'आग'
शादी के पल को यादगार बनाने के लिए दूल्हा- दुल्हन हर जतन करते हैं। हाल में एक जोड़े एक नया प्रयोग किया। शादी के मंडप में 'हुक्का किस' की इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा है।

Hookah Kiss: बीच में स्मोकिंग के साथ 'किस' (Kiss)। क्या आपने के भी ऐसा देखा है। हालांकि ये कोई ट्रेंड नहीं है लेकिन आजकल शादी के बंधन में बंधने वाला हर जोड़ा अपने इसे अनमोल पल को यादगार बनाने के प्रयास में कुछ अलग ही करना चाहता है। ये शायद इसी चाह की हद हो सकती है। जिसे इंटरनेट यूजर्स पागलपन भी कह रहे हैं। तो वहीं कुछ इसे शानदार बताकर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। हाल में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक शादी के पल के वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है। आइए जानते हैं दुल्हा- दुल्हन ने इस 'हुक्का किस' को लेकर लोग क्या कह रहे हैं?
इंटाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के मंडप में ही इंटीमेट हो गए। ये एक अनोखा इवेंट था, जिसे दोनों खास बनाना चाहते थे। दरअसल, उन्होंने मंडप में एक दूसरे का चुंबन (Kiss) किया। लेकिन ये कोई आम किस नहीं था। जिसमें पहले दुल्हन ने हुक्का पिया और फिर दुल्हे के साथ लिपलॉक किस किया। किस के दौरान अपने मुंह का स्मोक दुल्हे के मुंह में छोड़ दिया। इस खास किस को खूब लाइक किया जा रहा है। यूजर्स इसको लेकर अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक मेकअप आर्टिस्ट लाइबा वसीम (Laiba Waseem) के अकाउंट laiba._waseem से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। वीडियो को अब तक 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक मेकअप आर्टिस्ट लाइबा वसीम (Laiba Waseem) के अकाउंट laiba._waseem से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। वीडियो को अब तक 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत मैरून लहंगा में दुल्हन दूल्हे के बगल खड़ी है। किस करने से पहले दुल्हन हुक्का पीती है। क्लिप के अंत में दोनों धुंआ निकालते हैं।
हालांकि भारत में पारंपरिक शादियों के बीच ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर कई तरह के कमेंट किए। किसी ने इसकी सराहना की कुछ इसे पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताया। ऐसे पल खासकर कैथोलिक शादियों में देखने को मिलते हैं। जब इसके विरोध में कमेंट किए गए तो एक यूजर कपल के समर्थन में लिखा, "ईर्ष्या करने वाले लोग निगेटिव कमेंट्स करते हुए"। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि दोनों ने तो मंडप में ही आग लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications