Video: शादी पर रोमांटिक डांस करते हुए दुल्हन को लेकर धड़ाम से गिरे दूल्हे राजा, रिश्तेदारों ने लिए मजे

दूल्हा-दुल्हन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहा है। वीडियो इतना शानदार है कि इसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो पर अभी तक 5.2 लाख व्यूज आ चुके हैं।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। शादी का दिन दुल्हा-दुल्हन की जिंदगी का सबसे स्पेशल दिन होता है। सोशल मीडिया पर आए दिन दुल्हा-दुल्हन के शादी के वीडियोज वायरल होते रहते हैं।

दूल्हा-दुल्हन से की गई डांस करने की डिमांड

दूल्हा-दुल्हन से की गई डांस करने की डिमांड

वीडियो में कपल शादी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। जैसा की आजकर दुल्हा-दुल्हन को नचाने कि रिवाज चल गई है, उन्हें भी डांस करने के लिए कहा गया। दोनों के फ्लोर पर आते ही वहां खड़े उनके रिश्तेदार ताली बजाने लगते हैं। दोनों का डांस शुरू हो जाता है। एक-दूसरे की बांहों में बांहें और आंखों में आंखें डालकर दोनों डांस कर रहे होते हैं। फिर अचानक वो पल आता है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

दुल्हन को लेकर गिर पड़ता है दूल्हा

दुल्हन को लेकर गिर पड़ता है दूल्हा

जैसे ही एक क्लासिक रोमांटिक स्टेप करते समय दुल्हन दूल्हे की बांहों में झुकती है, दूल्हे राजा दुल्हन का वजन संभाल नहीं पाते और धड़ाम से दुल्हन को लेकर नीचे गिर जाते हैं। जैसे ही दोनों गिरे वहां खड़े उनके रिश्तेदारों की हंसी छूट जाती है।

इस वायरल वीडियो पर क्या बोली दुल्हन

इस वायरल वीडियो पर क्या बोली दुल्हन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद दुल्हन ने शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा- हम प्यार में पड़ गए थे, लेकिन अंजाम जो हुआ उसका हमें अंदाजा नहीं था। मैं इसके लिए उन्हें (पती) को दोषी नहीं ठहरा सकती। लेकिन यह मेरे लिए काफी हंसी का पल है, लेकिन बेचारे डेविड (पति) अभी भी डरे हुए हैं। इस वीडियो पर अभी तक 5.2 लाख व्यूज आ चुके हैं। कई लोगों ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि उन्होंने यह वीडियो बार-बार देखा। एक यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा वह तुम्हारी ड्रेस के वजन से कमजोर हो गए थे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बेहद प्यारा वीडियो है, याद रखने लायक। आप दोनों बहुत ही सुंदर लग रहे हो, आपने अद्भुत डांस किया जिसका शानदार अंत हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा मैं इस वीडियो को बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं सकती। आप भी देखें यह शानदार वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+