'मछली, एलियंस या फिर दैत्य', तेज रफ्तार बोट का पीछा करता दिखा अजीब सा जीव, VIDEO आया सामने

नई दिल्ली, 31 जनवरी: पानी में जीवों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें से कुछ के बारे में ही इंसानों को पता है। ऐसे में आए दिन किसी ने किसी अजीबो-गरीब जीव के फोटोज या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक चीज मछुआरे का पीछा करती है, लेकिन कोई ये समझ नहीं पा रहा कि वो मछली है या दैत्य या फिर एलियंस। (वीडियो-नीचे)

ब्राजील का वीडियो

ब्राजील का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ब्राजील में रियो ग्रांडे डो सुल के तट का है। जिसमें आप एक अजीब से जीव को मछुआरे की नाव का पीछा करते देख सकते हैं। रात के अंधेरे में भी उसकी आंखें चमकती हुई दिखाई दीं। साथ ही उसकी रफ्तार एक आम मछली से कहीं ज्यादा थी। वो अजीब सा जीव लंबी छलांग लगाकर तेजी से स्पीड वोट के पीछे आ रहा था।

10 बार लगाई छलांग

10 बार लगाई छलांग

ट्विटर, टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर ये 47 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के ऊपर लिखा है कि ये मुझ पर हमला करना चाहता था। साथ ही बताया गया कि स्पीड बोट का पीछा करते हुए अज्ञात जीव ने करीब 10 बार लंबी छलांग लगाई। वैसे तो रात के अंधेरे की वजह से वीडियो साफ नहीं आया है, लेकिन जीव की आंखें देखने में काफी ज्यादा खौफनाक लग रही हैं। दावा किया गया कि स्पीडबोट के स्लिपस्ट्रीम से पीछे हटने के बाद उस जीव ने पीछा करना छोड़ दिया था।

लोगों की अलग-अलग राय

लोगों की अलग-अलग राय

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर डरावनी प्रतिक्रिया दी। एक शख्स ने लिखा कि ये सील है, जो 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी में दौड़ सकती है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इसे दैत्य तो कुछ ने इसे पानी में रह रहा एलियंस बताया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दावा कर रहे कि ये एडिटेड वीडियो भी हो सकता है, जिसे लोगों को डराने के लिए बनाया गया हो।

पिछले साल भी ऐसी घटना

पिछले साल भी ऐसी घटना

पिछले साल भी एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जहां समुद्र में 3700 फीट की गहराई पर एक अजीबो-गरीब जीव दिखा था। उस दौरान एक आरओवी पानी के अंदर काम कर रहा था। उसे ही वो जीव दिखा। करीब 40 सेकेंड तक वो आराम से तैरता रहा, लेकिन फिर वो एक छोटी गेंद के आकार में सिकुड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+