मालिक की जान बचाने के लिए जंगली भालू से भिड़े डॉग्स,फिर जो हुआ वह दिल दहलाने वाला था
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: इंसान के प्रति कुत्ता कितना वफादार हो सकता है यह बात एक बार फिर से साबित हो गई है। तुर्की की एक ताजा घटना ने फिर सिद्ध कर दिया कि कुत्ता मनुष्य का एक सच्चा दोस्त है। वह अपने मालिक को बचाने के लिए अपनी जान तक दे सकता है। ऐसी ही ताजा घटना तुर्की के उलुदाग शहरमें हुई है। जहां दो कुत्तों के जोड़ा जंगली भालू से अपने मालिक का जान बचाने के भिड़ गए। अंत में भालू को जान बचाकर भागना पड़ा।

भालू ने मालिक पर किया हमला
इस खतरनाक मुठभेड़ की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर लोग इन कुत्तों को दुनिया का सबसे बहादुर कुत्ता बता रहे हैं। दरअसल देर शाम एक शख्स अपने दो पालतू कुत्तों के साथ वॉक पर निकला था। चारों ओर बर्फ की मोटी चादर पटी पड़ी थी और अंधेरा भी हो गया। तभी एक भूखा भालू शख्स का पीछा करने लगा। खूंखार भालू अपने लिए भोजन की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था।

मालिक को बचाने के लिए भालू से भिड़े कुत्ते
शख्स को देखते हुए भालू ने उस पर हमला करने की कोशिश की। उधर उस शख्स को अपनी ओर भालू आता दिखता है तो वह सजग होकर वहां से भाग निकलता है। तभी कुत्तों ने अपनी मालिक का भागने का मौका देने के लिए एक सुरक्षा घेरा बना लेते हैं। इतने कुत्ता का मालिक भागने में सफळ हो जाता है। तभी एक कुत्ता भालू से भिड़ जाता है। वहीं दूसरा पास खड़ा रहता है। भालू कई बार उस कुत्ते पर हमला करता है।

कुत्ते के आगे हिम्मत हारा भालू
कुत्ता भालू के हर बार को नाकाम कर देता है। वहीं कुत्ता भी उस पर हमला करता है। लगातार हमला होते देख भालू के पैर उखड़ जाते हैं। वह मौके से भागने लगता है। इसके बाद दोनों कुत्ते मिलकर उसे भगाने में सफल रहते हैं। इस मुठभेड़ के दौरान कुत्तों को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है। वहीं कुत्तों का मालिक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। ये घटना फ्लोरिडा की उस घटना के विपरीत है। जहां मालिक कुत्ते की जान बचान के लिए भालू से भिड़ गया था।

फ्लोरिडा में कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ गया था मालिक
फ्लोरिडा के रहने वाले वॉल्टर हिकॉक्स के घर पर भालू ने अटैक कर दिया था, वो उनके कुत्तों पर हमला करने जा रहा था। इसी बीच उन्हें बचाने के लिए वो खुद उससे भिड़ गए। भालू शख्स के ऊपर जोरदार प्रहार करता है मगर शख्स अपने कुत्तों की जान बचाने में इतना खो जाता है कि उसके अंदर दैत्य जैसे भालू से भी भिड़ने की शक्ति आ जाती है। वो उसे बाहर ढकेलकर घर की बेंच पर एक कुर्सी लगा देता है जिससे भालू अंदर ना आ सके। जिसके कुत्तों की जान बच जाती है।












Click it and Unblock the Notifications