'दूसरी लड़की के साथ हमबिस्तर था ब्वॉयफ्रेंड, मैं ऑफिस से थककर लौटी... उनके बगल में ही सो गई'
'16 घंटे की शिफ्ट करने के बाद मैं ऑफिस से घर लौटी और देखा कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड किसी और लड़की के साथ संबंध बना रहा है...'
नई दिल्ली: ऑफिस में एक लंबी शिफ्ट खत्म करने के बाद जब आप घर लौटते हैं तो क्या करते हैं? बिस्तर पर आराम से पैर फैलाकर टीवी देखते होंगे...नेटफ्लिक्स पर कोई नई सीरीज देखते होंगे...या फिर कान में हेडफोन लगाकर अपने पसंदीदा सिंगर के गाने सुनते होंगे। लेकिन, टेलर डनहम नाम की इस महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ, कि आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल, ऑफिस में 16 घंटे की एक लंबी शिफ्ट करने के बाद टेलर ने तय किया कि वो घर जाकर आराम से सोएंगी, लेकिन जब टेलर ने अपने बेडरूम का दरवाजा खोला तो देखा कि उनके बिस्तर पर उनका ब्वॉयफ्रेंड किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बना रहा है।

'दोनों के बराबर में ही बिस्तर पर सो गईं'
टेलर डनहम नाम की इस महिला ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें उनका ब्वॉयफ्रेंड ऐसा धोखा देगा। हालांकि, इसके बाद टेलर ने जो किया, वो इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला था। दरअसल, टेलर डनहम ऑफिस की शिफ्ट से काफी थकी हुईं घर लौटीं थी और इस वजह से उन्होंने जब अपने ब्वॉयफ्रेंड को किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बनाते हुए देखा तो अपने पार्टनर से लड़ने के बजाय वो उन दोनों के बराबर में ही बिस्तर पर गहरी नींद में सो गईं।

'जाओ कहीं और जाकर ये सब निपटाओ'
टेलर डनहम ने कुछ समय पहले अपने साथ घटी इस घटना को वीडियो के जरिए टिकटॉक पर शेयर किया है और अपने धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड के साथ डील करने का उनका ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है। टेलर ने अपनी टिकटॉक क्लिप में बताया, 'मैं उन पलों के बारे में सोच रही हूं, जब 16 घंटे की शिफ्ट करने के बाद मैं ऑफिस से घर लौटी और देखा कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड मेरे ही बिस्तर पर किसी और लड़की के साथ संबंध बना रहा है। लेकिन, मैं इतनी ज्यादा थकी हुई थी कि मेरे अंदर उससे लड़ने की ताकत नहीं थी, इसलिए मैं बेड पर लेटी और उन दोनों से कहा कि जाओ घर में कहीं और जाकर ये सब निपटाओ।'

'बैग उठाओ और मेरे घर से बाहर निकलो'
टेलर डनहम की इस टिकटॉक क्लिप को अभी तक 10 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोगों ने टेलर के वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा कि जब उन्होंने ऐसा किया तो उनके ब्वॉयफ्रेंड और उस लड़की ने क्या रिएक्शन दिया। इसपर टेलर ने बताया, 'मैं उन दोनों के पास एक छोटे बच्चे की तरह सोई रही। इसके बाद जब मैं सोकर उठी तो मैंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से कहा कि अपना बैग उठाओ और मेरे घर से बाहर निकलो। वे दोनों चले गए और मुझे पता चला है कि अब वो उसी लड़की के साथ रहता है और उनका एक बच्चा भी है।'

वीडियो पर आए ऐसे कमेंट
टेलर के इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट करते हुए उनकी हिम्मत की दाद दी है। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये कोई पागलपन नहीं है, बल्कि एक हिम्मत वाला कदम है।' वहीं एक और यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'मेरे साथ अगर ऐसा हुआ होता तो मैं कभी इतनी शांत नहीं रह पाती...और कुछ ऐसा कर जाती कि मुझे जेल जाना पड़ता।'
ये भी पढ़ें- न्यूज रीडर ने खोला अपनी ही लाइफ का 'गंदा राज', कंपनी ने कहा- 'कल से आने की जरूरत नहीं'
'मैं शर्त लगाकर कह सकता हूं कि...'
तीसरे यूजर ने टेलर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं शर्त लगाकर कह सकता हूं कि जब आप बिस्तर पर लेटी होंगी, तो आपका ब्वॉयफ्रेंड एक पल के लिए ये सोचकर खुश हुआ होगा, कि आप भी उन दोनों को ज्वॉइन करने वाली हैं।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'तुमने जो हिम्मत दिखाई, वैसा सोचना भी कल्पना से परे है।' टेलर डनहम का ये वीडियो अभी भी वायरल है और लोग लगातार उसपर कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications