माशूक का बदला! करियर के लिए ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ा तो उसी के बॉस से गर्लफ्रेंड ने कर लिया अफेयर

'करियर पर फोकस करना है...', कहकर ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ा तो उसी के बॉस के साथ डेट करने लगी लड़की

मास्को, रूस: इश्क में ऐसे किस्से आम हैं, जब कोई प्रेमी अपने करियर पर फोकस करने लिए अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप कर लेता है। और, जब ऐसा होता है तो प्रेमिका या तो उसकी यादों को दिल में संजोकर रख लेती है, या फिर कुछ दिन बाद उसे भुलाकर अपनी नई जिंदगी शुरू कर देती है। लेकिन, इस बार एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। इस स्टोरी में लड़की ने ऐसा कुछ नहीं किया, बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए एक गजब तरीका निकाला। दरअसल, इस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने जब ये कहकर कि उसे अपने करियर पर फोकस करना है, उससे ब्रेकअप किया, तो लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की कंपनी के बॉस को ही डेट करना शुरू कर दिया।

'उसने करियर के लिए रिलेशनशिप खत्म की और मैंने...'

'उसने करियर के लिए रिलेशनशिप खत्म की और मैंने...'

'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, मामला रूस का है, जहां पोलिना नियोली नाम की एक लड़की ने अपनी इस लव स्टोरी को टिकटॉक पर शेयर किया है। बीते शनिवार को टिकटॉक पर शेयर किए अपने वीडियो के कैप्शन में पोलिना ने लिखा, 'उसने अपने करियर पर फोकस करने के लिए आपसे रिलेशनशिप खत्म कर ली और अब आप उसी कंपनी के मालिक के साथ डेट पर जा रहे हैं, जिसमें वो काम करता है।'

'सही मौका आने पर ही बदला लेना चाहिए'

'सही मौका आने पर ही बदला लेना चाहिए'

25 साल की पोलिना नियोली के इस वीडियो पर 1.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में पोलिना ने ब्लैक ड्रेस और हाई हील पहने हुए हैं। पोलिना ने अपने वीडियो में आगे लिखा- 'जब कोई आपके साथ कुछ गलत करे तो सही मौका आने पर उससे बदला लेना चाहिए'। हालांकि पोलिना ने वीडियो में ना तो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा किया और ना ही उस कंपनी का, जिसमें वो काम करता है।

यूजर्स ने लिखा- इसमें उसने क्या गलत किया?

यूजर्स ने लिखा- इसमें उसने क्या गलत किया?

पोलिना नियोली के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि अपने करियर के लिए ब्रेकअप करना कोई गलत बात नहीं है। एक यूजर ने पोलिना के वीडियो पर कमेंट किया, 'अगर किसी लड़के ने अपनी एजुकेशन पर हजारों डॉलर खर्च किए हैं और वो अपने करियर पर फोकस करना चाहता है तो इसमें क्या गलत है?'

'मैं खुद एक मिलेनियर हूं'

'मैं खुद एक मिलेनियर हूं'

एक और यूजर ने पोलिना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने आपसे ब्रेकअप करके अच्छा ही किया, क्योंकि लगता है कि आपको केवल रईस लोग ही पसंद हैं।' हालांकि इस तरह के कमेंट पर पोलिना ने जवाब देते हुए लिखा, 'लोग अक्सर ऐसा ही सोचते हैं कि लड़कियां बस रईस लोगों को तलाशती हैं...मेरे प्यारे दोस्तों, मैं खुद एक मिलेनियर हूं और मेरी खुद की कंपनी में 100 से ज्यादा कर्मचारी हैं, तो क्या मुझे किसी ऐसे शख्स के साथ डेट करना चाहिए, जो मुझसे कम रईस हो, बिल्कुल नहीं।'

रूसी एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर हैं पोलिना

रूसी एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर हैं पोलिना

हालांकि पोलिना नियोली ने यह नहीं बताया कि उनकी वो कंपनी कौन सी है, जहां 100 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं कि क्या वो वाकई एक मिलेनियर हैं, या ये केवल उनका दावा है। अपनी वेबसाइट पर पोलिना नियोली ने खुद को रूसी एक्ट्रेस, फिल्म प्रोड्यूसर और इंस्टाग्राम ब्लॉगर बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+