केक नहीं था तो रोटी पर चटनी और कैंडिल लगाकर मनाया जन्मदिन, इमोशनल कर देगा ये वीडियो

वायरल हो रहे एक वीडियो में बच्चा हाथ में रोटी और मोमबत्ती लिए नजर आ रहा है। केक ना खरीद सकने के चलते वो रोटी और चटनी से छोटे भाई का जन्मदिन मना रहा है। वीडियो भावुक कर देने वाला है।

Credit: Everything About Nepal/Instagram

Boy celebrate birthday with roti: अकसर सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो लंबे समय तक लोगों का दिल जीतते हैं। ऐसे वीडियोज लोग लूप पर देखना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें दो भाईयों को देखा जा सकता है। गरीबी में जी रहे ये दोनों भाई कितने खुश हैं, इस बात का अंदाजा उनका सूखी रोटी वाला केक देखने के बाद लगाया जा सकता है। केक ना होने के बाद भी जिस तरह बड़ा भाई अपने छोटे भाई का जन्मदिन मना रहा है, ये काफी भावुक कर देने वाला है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे कितनी गरीबी में जी रहे हैं। बड़ा भाई गरीबी और बेबसी के बावजूद छोटे भाई को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जन्मदिन का केक नहीं मिलने पर बड़ा भाई सूखी रोटी पर चटनी रखकर उसपर मोमबत्ती लगा देता है। और प्यार से उसका जन्मदिन मनाता है। वीडियो Everything About Nepal नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

दोनों बच्चों के चेहरे की खुशी वाकई में देखने लायक है। जहां एक ओर बच्चे बर्थडे के कई दिन पहले ही केक और गिफ्ट्स को लेकर खूब एक्साइटेड हो जाते हैं। और जन्मदिन वाले दिन तो बच्चों के लिए तमाम तरह के गिफ्ट्स और शानदार केक्स मंगवाए जाते हैं। ऐसे में ये बच्चे एक सूखी रोटी से जन्मदिन मना रहे हैं। जो कि लोगों को बेहद भावुक कर रहा है।

इंस्टाग्राम पर इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो को एवरिथिंग अबाउट नेपाल नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है। दो भाई वीडियो में नजर आ रहे हैं। बड़ा भाई अपने छोटे से भाई के लिए जन्मदिन विश करते हुए हाथ में रोटी लिए नजर आ रहा है। इस रोटी पर चटनी लगी हुई है और साथ ही दो मोमबत्तियां भी जलती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो ने लोगों के दिलों को कुरेद कर रख दिया है। जिस गरीबी और बेबसी में ये बच्चे खुशी का जरिया ढूंढ रहे हैं, इसे देखने के बाद लोगों की आंखें भर आई हैं। वीडियो को 13 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 54 हजार से भी ज्यादा बार इस क्लिप को देखा जा चुका है। एक यूजर ने कहा कि खुशी के लिए पैसा जरूरी नहीं है। वहीं इस बच्चे को जन्मदिन विश करने वाले यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+