चलती स्कूटी पर लड़की को गले लगाकर दिखाई हीरोपंती, पुलिस ने काटा 8,800 रुपये का चालान
Boy doing stunt: वायरल हो रहा वीडियो बिलासपुर पुलिस ने शेयर किया है, जिसमें एक शख्स युवती के साथ स्कूटी पर स्टंट करता दिख रहा है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों से माफी मंगवाई।

Bilaspur police share stunt video: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। कई बार तो अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे एक वीडियो में भी नजर आ रहा है, जिसमें एक शख्स युवती को गोद में बैठाकर स्टंट कर रहा है।
(वीडियो-नीचे)
वायरल वीडियो बिलासपुर पुलिस ने शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक चलती स्कूटी में युवती को गोद में बैठाकर स्टंट करता नजर आ रहा है।
चलती स्कूटी पर किया स्टंट
चलती स्कूटी पर लड़की के साथ स्टंट करने का ये मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया, तो उन्होंने कान पकड़ के माफी मंगवाई। इसके साथ ही 8800 रुपये का चालान भी काटा गया। वीडियो के साथ चालान की फोटो भी खूब वायरल हो रही है।
लड़की के साथ दिखाई हिरोपंती
वीडियो में पहले तो लड़का और लड़की दोनों स्टंट करते दिख रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़की ने लड़के को कस कर पकड़ा हुआ है और लड़का स्कूटी चला रहा है। इसके बाद तुरंत वीडियो में लड़का कान पकड़े हुए नजर आ रहा है। जिसमें पुलिस उसका चालान बनाने की बात कर रही है।
पहले भी वायरल हुआ वीडियो
इससे पहले भी ऐसा ही बेवकूफी भरा वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स बाइक पर बैठा स्टंट कर रहा होता है। वीडियो में महिला काफी सजी धजी हुई नजर आ रही थीं और आगे पति बैठकर बाइक चला रहा है। लेकिन देखते ही देखते वो खड़ा हो जाता है और बाइक टस से मस भी नहीं होती। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
लोगों ने जमकर किया रिएक्ट
वायरल वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए। कुछ लोगों ने इसे बेवकूफी भरा बताया, तो कईयों का कहना था कि अगर ये गिरा तो कपल अलग और गोल अलग हो जाएगा। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह के स्टंट करने को जानलेवा भी बताया है। एक यूजर ने कहा कि हम तो मरेंगे सनम लेकिन तुम्हें भी ले डूबेंगे।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications