ये क्या! 'उर्फी जावेद से इंस्पायर' लड़की ने बदन पर लपेटे केले के पत्ते, छोले कुलचे बेचते हुए वायरल हुआ VIdeo
Viral video: सोशल मीडिया रील्स और वायरल वीडियोज का अड्डा है। यहां आए दिन तरह-तरह के क्लिप वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो हाल ही में छाया हुआ है, जिसमें एक लड़का और लड़की शरीर पर केले के पत्ते लपेटकर छोले कुलचे बेच रहे हैं। क्लिप देखने के बाद हर किसी के लिए अपनी हंसी रोक पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की ठेले पर छोले कुलचे बेच रहे हैं। मगर इस दौरान गौर करने वाली जो बात रही, वो थी दोनों के अजीबोगरीब आउटफिट। दोनों ने अपने बदन पर केले के पत्ते लपेटे हुए हैं। लड़के ने तो केले के पत्ते की टोपी भी अपने सिर पर पहनी हुई है।

क्लिप देखने के बाद लोग भी फनी रिएक्शन देने लगे। कई लोगों ने कहा कि ये तो उर्फी जावेद से इंस्पायर लग रही है। एक ने कहा कि लड़का कैमरे को ऐसे घूर क्यों रहा है। दूसरे यूजर ने कहा कि थोड़ा हंस तो ले भाई। वहीं कई यूजर्स का मानना था कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक ने कहा कि ये तो वायरल होने की निन्जा टैकनिक है। एक ने कहा कि इन दोनों के बीच रिश्ता क्या है, क्या ये बात कोई मुझे बताएगा? एक यूजर ने पूछा कि क्या ये लोग उर्फी के परिवार वाले हैं? वहीं कई लोगों के लिए वीडियो देख अपनी हंसी रोक पाना ही मुश्किल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं लाखों लोगों ने इसे देखा है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications