कैदियों का खाना...ट्रेन का खाना देखकर बुरी तरह से भड़की महिला, अधिकारियों को मांगनी पड़ी माफी
वायरल पोस्ट में दिख रहा है कि महिला ने आधे खाने की तस्वीर शेयर की है। महिला ने कहा कि ये खाना कैदियों को दिए जाने वाले खाने की ही तरह है।

Food for prisoners: अधिकतर लोग ट्रेन में यात्रा करते वक्त अपना खुद का खाना लेकर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। अकसर बाहर खाना खाने में लोग हिचकिचाते हैं क्योंकि बाहर के खाने को लेकर मन में तमाम तरह के सवाल खड़े होते हैं। हालांकि, लोगों को बाहर मिलने वाले घटिया क्वालिटी के खाने के बारे में डिसकस करते बेहद कम ही देखा गया है। लेकिन हाल ही में एक महिला का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ट्रेन के खाने को जेल के खाने से कंपेयर किया है।

घटिया क्वालिटी और टेस्ट
भूमिका नाम की ट्विटर यूजर ने इस आधे खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और अधिकारियों को फटकार लगाई है। महिला ने कैप्शन में लिखा- क्या आपने कभी खुद का खाना चखा है? क्या आप कभी अपने परिवार और बच्चों को इतनी घटिया क्वालिटी और टेस्ट देंगे? ये कैदियों के खाने जैसा है। टिकट की कीमदें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं लेकिन आप वही दे रहे हैं। अपने ग्राहकों को खराब क्वालिटी वाला खाना।
वायरल हुआ महिला का पोस्ट
इसके बाद महिला ने स्पष्ट किया कि उसने ये पोस्ट किसी आईआरसीटीसी ट्रेन के किसी भी कर्मी को टार्गेट नहीं किया है। ये फूट स्टाफ की गलती भी नहीं है। वे हमें सिर्फ आईआरसीटीसी का खाना पहुंचाकर अपना काम कर रहे हैं। फूट स्टाफ के सदस्य तो हमारे पैसे तक वापस करने आए थे। ऐसे में उनकी गलती नहीं है। देखते ही देखते महिला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। और लोग इसपर खूब प्रतिक्रिया देने लगे।

'सब कुछ बकवास है'
एक यूजर ने कहा कि खाना उनकी अन्य सेवाओं की ही तरह दयनीय है। इसकी गुणवत्ता खराब है। वेबसाइट बकवास है। टिकट इतना महंगा है। बहुत ही ज्यादा खराब है। एक और शख्स ने कहा कि यहां तक कि शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनों में भी खाने जैसी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। लेकिन कीमतें देखो तो ये रोजाना बढ़ ही रही हैं। आप सभी को ऐसा खाना परोसते हुए शर्म आनी चाहिए।

कई लोगों ने महिला को दिया ये सुझाव
कई लोगों ने महिला को अगली बार अपने घर से बना खाने ले जाने का भी सुझाव दिया। भूमिका नाम की इस महिला के ट्वीट पर न सिर्फ आम लोगों बल्कि रेलवे के अधिकारियों की भी नजर पड़ी। उन्होंने ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि सर कृपया पीएनआर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज कर शेयर करें।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications