75 साल बाद मिला बर्फ में दबे इस प्रेमी जोड़े का शव

1942 साल में इस कपल की मौत बर्फ में दबकर हो चुकी थी। अब जब बर्फ पिघला है तो कपल का शव बरामद किया गया।

नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड की सेनफ्लूरोन पहाड़ियों पर एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। 75 साल पहले मर चुके इस जोड़े का शव अब जाकर मिला है। 1942 साल में इस कपल की मौत बर्फ में दबकर हो चुकी थी। अब जब बर्फ पिघला है तो कपल का शव बरामद किया गया।

Bodies Found In A Melting Swiss Glacier Might Have Been Buried Since 1942

सबसे खास बात कि इस कपल का शव पूरी तरह से सुरक्षित है। बर्फ में दबे होने के कारण दोनों का शव सुरक्षित है। उनके शव के पास से बूट, बोतल, डिब्बे, किताब, घड़ी जैसी चीजें भी मिली है। स्विट्जरलैंड में 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक स्की लिफ्ट कंपनी के एक कर्मचारी ने सबसे पहले इस शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस डीएनए टेस्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद वो शव की पहचान कर सकेगी। हालांकि स्थानीय मीडिया के मुताबिक शव मार्सिलिन और उनकी पत्नी फ्रांसिन डुमोलिन की है, मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ियों की तरफ गए थे और कभी नहीं लौटे। पुलिस डीएनए टेस्ट के बाद कपल के शव को उनके परिवारवालों को सौंप देगी। वहीं परिवारवालों का कहना है कि इतने सालों के बाद माता-पिता के बारे में जानकर वो संतुष्ट है कि कम से कम उन्हें जानकारी तो मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+