बाप रे बाप! ब्लू व्हेल ने एक बार खोला मुंह और गटक ली सैकड़ों मछलियां, वायरल हो रहा वीडियो
Watch: बाप रे बाप! ब्लू व्हेल ने एक बार खोला मुंह और गटक ली सैकड़ों मछलियां, वीडियो देख सन्न रह जाएंगे
नई दिल्ली। समंदर की दुनिया विविधताओं से भरी हुई है। इस दुनिया में कई रहस्य छुपे हैं तो कई ऐसी चीजें हैं, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। इनमें से ही एक है ब्लू व्हेल। पानी के भीतर का सबसे शक्तिशाली जीव माना जाने वाले ब्लू व्हेल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे। इससे पहले इस विशालकाय मछली का ऐसा अद्भुत वीडियो आपने नहीं देखा होगा। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे अपने विशाल आकार का फायदा उठाकर व्हेल मछलियों का शिकार करती है।

ट्विटर पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो @MorissaSchwartz ने शेयर किया है। इस वीडियो में जिस तरह से व्हेल अपना शिकार करती है वो देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक व्हेल मछली पानी के अंदर अपना मुंह सतह के पास ले जाकर खोलती है और मुंह खोलते ही आसपास जितनी भी मछलियां हैं वो अपने आप बहते हुए उसके मुंह में समा जाती है।
एक साथ सैकड़ों मछलियां गटक गई व्हेल
व्हेल ने जैसे ही अपना मुंह खोला पानी की तेज धारा के साथ सैकड़ों मछलियां अपने आप उसके मुंह में समा जाती है। लोग इस वीडियो पर खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस वीडियो को प्रैक बता रहे हैं। इस वीडियो को 7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वनइंडिया इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करती है।












Click it and Unblock the Notifications