काला हीरा : दूसरी दुनिया से आया Black Diamond का ये टुकड़ा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, 18 जनवरी: दुनियाभर में कई ऐसी चीजें हैं, जो बेशकीमती हैं। इन चीजों की कीमतें अक्सर चौंकाने वाली होती हैं। ऐसा ही हुआ जब दुबई में Sotheby की गैलरी में बिक्री से पहले पहली बार एक हीरे के टुकड़े को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया। इस हीरे की कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि यह हीरा दूसरी दुनिया से आया है। बेशकीमती चीजें नीलाम करने वाली कंपनी Sotheby's Dubai ने सोमवार को दुबई में यह हीरा मीडिया के सामने रखा।

50 करोड़ से भी है इस हीरे के टुकड़े की कीमत
दरअसल, दुबई में एक ऐसा हीरा है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसे The Enigma नाम दिया गया है। यह काला हीरा है, जो 555.55 कैरेट का है। यह हीरा अभी दुबई के टूर पर है, जहां से इसे लॉस एंजेलिस (कैलिफोर्निया) ले जाया जाएगा। इस साल फरवरी में लंदन में इस हीरे की नीलामी होगी।

दूसरी दुनिया से हैं आया काला हीरा!
काले हीरे को Carbonado भी कहा जाता है। ऐसे हीरे बेहद दुर्लभ माने जाते हैं। ये सिर्फ ब्राजील और सेंट्रल अफ्रीका में ही मिलते हैं। ऐसे हीरों में मिलने वाले कार्बन आइसोटोप्स और हाई हाइड्रोजन कंटेंट के चलते माना जाता है कि ये अंतरिक्ष से आए हैं। ये या तो Meteorites के धरती से टकराने से बने या उनके साथ ही दूसरी दुनिया से यहां आए। Sotheby's Dubai की ज्वेलरी स्पेशलिस्ट सोफी स्टीवेन्स के मुताबिक, इस हीरे का आकार खाम्सा (Khamsa) जैसा है। पश्चिम एशियाई देशों में हथेली जैसे आकार को खाम्सा कहा जाता है। इसका मतलब ताकत से है।

काला हीरा 51 करोड़ तक बेचने की उम्मीद
दुर्लभ ब्लैक डायमंड दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरे के रूप में गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल है। इसे बिटकॉइड के माध्यम से खरीदा जा सकता है। क्योंकि नीलामी में इसे 4 से 7 मिलियन डॉलर यानि 29 से 51 करोड़ रुपए के बीच बेचने की उम्मीद है। क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल करके इसे खरीदा जा सकता है। 51 करोड़ रुपए की कीमत पर इस डायमंड को खरीदने के लिए लगभग 160 बिटकॉइन्स की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications