अपने पुराने मोजे बेचकर ये शख्स कमा रहा डेढ़ लाख रुपये महीना, गजब है बिजनेस आइडिया

लंदन, 28 अप्रैल। दुनिया भर में लोग पैसा कमाने के लिए तरह-तरह के प्रोफेशन में हाथ आजमाते हैं। कुछ लोग तो ऐसा कर जाते हैं जिनकी आप कल्पना भी नहीं करते। ऐसा ही एक शख्स है जिसने अपने इस्तेमाल किए हुए मोजों को ऑनलाइन बेचने को अपना व्यवसाय बनाया और अब वह इससे हर महीने लाखों कमा रहा है।

पुराने बदबूदार मोजे बेचकर कमा रहा करोड़ों

पुराने बदबूदार मोजे बेचकर कमा रहा करोड़ों

LADbible की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के 25 वर्षीय बिली जॉय ग्रे का ऑनलाइन व्यवसाय एकदम चकाचक चल रहा है जिसमें वह अपने पुराने बदबूदार मोजे बेच देते हैं। इन मोजों के लिए वह 900 रुपये से लेकर 2900 रुपये प्रति जोड़ी कीमत वसूल करते हैं।

चौंक गए ना, आपको तो लग रहा होगा कि आखिर ये कौन लोग हैं जो किसी का इस्तेमाल किए हुआ बदबूदार मोजा खरीद रहा है। तो ग्रे बताते हैं कि पुराने मोजों की अच्छी खासी डिमांड है और इसके लिए लोग बढ़िया कीमत अदा करते हैं।

वैसे ग्रे को भी इसका पता नहीं था जब तक उन्हें अपने पेज पर लोगों से इसके लिए अजीब तरह की मांग नहीं की गई। ग्रे ने अपनी मंगेतर के साथ एक साल पहले ओनलीफैंस नाम से पेज शुरू किया था। इसमें उन लोगों से संपर्क किया गया जो अपनी जरूरतें पूरी करना चाहते थें।

पैरों की बदबू समेट लेते हैं मोजे

पैरों की बदबू समेट लेते हैं मोजे

ग्रे बताते हैं कि यह बेहद आसान है। वह नए मोजे खरीदते हैं और इसे कई दिनों तक पहनते हैं। यह जब उनके पैरों की सारी बदबू को अपने में समेट लेता है। ग्रे कहते हैं कि वह कई बार इन्हें पहनकर दौड़ने चले जाते हैं। इस दौरान पसीना होकर मोजों में अवशोषित हो जाता है। इसके बाद वह इन मोजों को निकालकर ग्राहकों के लिए रख देते हैं।

इस पूरी प्रक्रिया में वह अपने ग्राहकों की गोपनीयता का भी ध्यान रखते हैं और मोज़े पोस्ट करने से पहले सावधानी से उनकी पैकेजिंग करते हैं।

एलजीबीटीक्यू समुदाय से के हैं उनके ग्राहक

एलजीबीटीक्यू समुदाय से के हैं उनके ग्राहक

ग्रे कहते हैं कि वे ग्राहकों से सीधे डील करते हैं। उनके अधिकांश ग्राहक एलजीबीटीक्यू समुदाय से हैं। ग्रे के मुताबिक ये उनके मुख्य ग्राहक हैं। वे कहते हैं कि यह समुयाद उनके पेज को प्रमोट करता है और बदले में वह अपनी वेबसाइट पर उनके लिए सामग्री बनाता है।

ग्रे कहते हैं कि उनका व्यवसाय मुख्य रूप से इंस्टाग्राम पर तेजी से फैल रहा है। वह कहते हैं कि उनके अमेरिकी ग्राहकों को इस्तेमाल किए गए सफेद मोजे खूब पसंद आते हैं। अब हर हफ्ते 5 से 12 जोड़ी मोजे बेच लेते हैं और आसानी से महीने में डेढ़ लाख रुपये तक कमा लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+