MP का 'लुटेरा' बंदर, ऑटो सवार से 1 लाख रुपए छीनकर पेड़ पर चढ़ा, फिर उड़ा डाले सारे नोट
भोपाल, 05 अक्टूबर: सोशल मीडिया पर इन दिनों बंदरों की हरकत काफी वायरल हो रही है। या यूं कहे कि पिछले कुछ दिनों से बंदर सुर्खियां में बने हुए हैं। पिछले महीने कर्नाटक के चिक्कमगलूर जिले में एक शख्स से बदला लेने के लिए बंदर ने 22 किमी का सफर तय किया तो हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर बंदर का वीआईपी लाउंज में जूस पीने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब मध्य प्रदेश से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बंदर ने ऑटो रिक्शा से 1 लाख रुपए लूट लिए और फिर नोटों की बारिश कर दी।

1 लाख रुपए लेकर भागा बंदर
जी हां, इस अजीबोगरीब घटना को बंदर ने ऑटो रिक्शा में सवार एक व्यक्ति के साथ अंजाम दिया, जिसके 1 लाख रुपए लेकर बंदर फुर्र हो गया और बेचारा शख्स देखता रह गया। पूरी घटना मध्य प्रदेश में जबलपुर के कटव घाट इलाके की है, जहां शनिवार को तौलिए में लिपटे 1 लाख रुपए लेकर बंदर भाग गया।
Recommended Video

पेड़ से कर दी नोटों की बारिश
हुआ यूं कि कटव घाट एरिया से एक ऑटो गुजर रहा था। ऑटो में दो लोग जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने तौलिए में एक लाख रुपए लिपेट रखे थे। इतने में ही एक बंदर आ धमका और आदमी से पैसे छीनने के बाद एक पेड़ पर जा चढ़ा और वहां से तौलिए गिराकर पैसों की बारिश कर दी। ऐसे में सारे नोट हवा में उड़ने लगे और शख्स देखता की देखता रह गया।

एक लाख में मिले सिर्फ 56 हजार रुपए
जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा सड़क पर ट्रैफिक में फंस गया था, इस दौरान अचानक बंदर आया और पैसों से भरा तौलिया लेकर भाग गया। और एक पेड़ पर जा चढ़ा। वहां से उसने तौलिए को हिलाना शुरू कर दिया, जिससे चारों ओर उसे पैसे बरसने लगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिसके पैसे लेकर बंदर भागा था, उसको सिर्फ 56 हजार रुपए ही मिल पाए, जबकि बाकी के पैसे खो गए।

पुलिस थाने पहुंचा पीड़ित, लेकिन
इधर, पीड़ित ने मझोली पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इलाके में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं की वजह से बाकी के पैसों का पता नहीं चल पाया है। वहीं थाना प्रभारी के मुताबिक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि घटना को बंदर ने अंजाम दिया है।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications