इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ एलियन जैसे जीव का Video, बारिश के बाद सड़क पर आया नजर
नई

सड़क पर मिला एलियन जैसा जीव
ऑस्ट्रेलियाई समुद्री जीव वैज्ञानिक भी इस जीव को पहचानने में नाकाम रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा जीव पहले कभी भी देखा नहीं गया है। सिडनी में हाल के दिनों में भारी बारिश हुई है। यह विचित्र जीव बाढ़ क्षेत्र में नहीं पाया गया। बल्कि शहर के मध्य पाया गया। इस शख्स का कहना है कि यह कोई भ्रूण हो सकता है लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह एलियन जीव भी हो सकता है।
वायरल हुआ वीडियो
हैरी हायस ने प्राणी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जहां से यह ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। फुटेज में दिखाया गया है कि वह उस जीव को छड़ी से मारता है, लेकिन वह स्थिर रहता है। हैरी हायस वीडियो में कह रहे हैं कि, मेरी समझ कहती है कि यह किसी प्रकार का भ्रूण है लेकिन कोविड, तीसरे विश्व युद्ध और बाढ़, अभी काफी कुछ चल रहा है, ऐसे में यह कोई एलियन भी हो सकता है।
लोगों ने पूछा कहीं ये एलियन तो नहीं
अजीब से दिखने वाले इस जीव को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 'एलियन' बताया है। ऑस्ट्रेलियाई इंफ्ल्यूएंसर द्वारा इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर साझा करने के बाद यह काफी तेजी से वायरल होना शुरू हो गई। एक यूजर ने कमेंट कर अनुमान लगाया कि ये शार्क का एब्रियो (भ्रूण) हो सकता है या फिर कोई समुद्री जीव हो सकता है। इस अजीब से जीव को देखकर जीव विज्ञानी हैरान रह गए।

रिसर्च में जुटे बायोलॉजिस्ट
बायोलॉजिस्ट ऐली एलिसा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए इस रहस्यमयी जीव की पहचान करने में मदद मांगी है। उन्होंने लिखा, यह क्या है? मुझे लगा कि शायद किसी जीव का भ्रूण है लेकिन मेरे पास इसका कोई आधार नहीं है। उधर लैडबीबल ने इस जीव की पहचान के लिए सिडनी यूनिवर्सिटी और न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी से संपर्क किया है।












Click it and Unblock the Notifications