VIDEO: साथी की मौत पर बेचैन पक्षी करता रहा जगाने की कोशिश, दिल तोड़ने वाली है बेजुबान की अंतिम विदाई
नई दिल्ली, जुलाई 06: इंसानों में ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों में अगर कोई साथी उनसे बिछ़़ड जाता है तो वे भी बैचेन हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों दो पक्षियों के बीच ऐसे ही प्यार का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्षी अपनी साथी की मौत पर दुख मना रहा है। वह सड़क पर मृत पड़े साथी को जगाने की कोशिश करता दिखता है। इसके बाद उसके दुख में शामिल होने कई और पक्षी भी आ जाते हैं।

इमोशनल वीडियो सुशांत नंदा ने शेयर किया
इस इमोशनल वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। सुशांत नंदा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ऑस्ट्रेलियन गलाह, इसे गुलाबी और ग्रे कॉकटू के नाम से भी जाना जाता है। इस वक्त ये अपनी साथी की मौत से व्यथित है। अंतिम विदाई लोगों का दिल तोड़ देगी। यह वीडियो सच में लोगों के मन को व्यथित करने वाला है।

मरे हुए साथी को अपनी चोंच से नोंच-नोंचकर जगाने की कोशिश करता पक्षी
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पक्षी सड़क पर मृत पड़ा है, इस बीच उसका एक साथी वहां आता है। उसे देखकर बेचैन सा हो जाता है। वो बार-बार अपने साथी के पास जाकर उसे चोंच से उठाने की कोशिश करता है। वह मरे हुए साथी को अपनी चोंच से नोंच-नोंचकर जगाने की कोशिश करता है, लेकिन मृत पड़ा पक्षी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है तो वह शांत हो जाता है।
वायरल हुआ वीडियो
इससे बाद वह पक्षी बैचैनी से इधर-उघर भागने लगता है। वीडियो में कई पक्षी अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। इंसानों की तरह ही वे भी शोकाकुल सड़क के किनारे बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, मनुष्य सोचते हैं कि वे अन्य प्रजातियों से बेहतर हैं जैसे भावनाओं पर उनका एकाधिकार है। जैसा कि हैनिबल ने कहा- मानवीय भावनाएं हमारे पशु पूर्वजों की देन हैं। क्रूरता एक उपहार है जो मानवता ने खुद को दिया है।












Click it and Unblock the Notifications