जीप चालक को सबक सिखाने के लिए बाइकसवार ने किया ऐसा, पूरे देश में हो रही तारीफ
भारत में सड़क को लेकर कितने ही कायदे-कानून बन जाएं, लेकिन लोगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अक्सर लोग भी दूसरों को समझाने से चुप रहना बेहतक समझते हैं। मगर एक शख्स ऐसा है जिसने नियम का पालन नहीं कर रहे एक चालक को सबक सिखाने की ठानी। वो अपनी जान पर खेल गया, लेकिन अपने प्रयास में डटा रहा।
इंदौर। भारत में सड़क को लेकर कितने ही कायदे-कानून बन जाएं, लेकिन लोगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इन लोगों के कारण सड़क पर चल रहे बाकी लोगों को भले कितनी परेशानी का सामना करना पड़े, लेकिन इन्हें फर्क नहीं पड़ता। अक्सर लोग भी दूसरों को समझाने से चुप रहना बेहतक समझते हैं। मगर एक शख्स ऐसा है जिसने नियम का पालन नहीं कर रहे एक चालक को सबक सिखाने की ठानी। वो अपनी जान पर खेल गया, लेकिन अपने प्रयास में डटा रहा।


गलत साइड चल रहा था जीप चालक
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक बाइकसवार जीप के सामने डटकर खड़ा हुआ है। दरअसल जीप सवार सड़क पर गलत साइड चल रहा था। बाईं तरफ चलने की बजाय वो दाईं साइड चल रहा था। इसे सबक सिखाने के लिए एक बाइकसवार उसके आगे आकर रुक गया।

मूक दर्शक बन तमाशा देख रहे थे लोग
जीप वाला पहले तो हैरान रह गया कि ये हो क्या रहा है। बाइकसवार ने उसकी जीप के सामने से बाइक हटाने से इंकार कर दिया। जब बाइकसवार काफी देर तक नहीं हटा तो जीप वाले ने बाहर निकल कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जीप वाला उसे मार रहा है और वहां खड़े लोग मूक दर्शक बन खड़े हैं।
पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ दर्ज की FIR
वीडियो इंदौर का बताया जा रहा है। इसके वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जीप चालक को अभी तक गिरफ्तार किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। एफआईआर की एक कॉपी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications