Video: पानी से लबालब भरे रोड पर की बाइक स्टंट करने की कोशिश, फिर जो हुआ वह दिल दहलाने वाला था

बाइक स्टंट के कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन आजकल बाइक स्टंट कुछ ज्यादा ही चलन में है। हैरानी की बात ये है कि युवा लड़के बिना सावधानी के इन स्टंट्स को अंजाम देने लगते हैं, जिसके कारण कभी कभी बड़ा हादसा हो जाता है।

नई दिल्ली, 18 जुलाई। बाइक स्टंट के कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन आजकल बाइक स्टंट कुछ ज्यादा ही चलन में है। हैरानी की बात ये है कि युवा लड़के बिना सावधानी के इन स्टंट्स को अंजाम देने लगते हैं, जिसके कारण कभी कभी बड़ा हादसा हो जाता है। स्टंट के दौरान कभी कभी जान भी चली जाती है। युवाओं के साथ साथ नाबालिगों भी स्टंटबाजी से बाज नहीं आते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। एक खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में, एक व्यक्ति को अपनी मोटरसाइकिल पर स्टंट का प्रयास करते देखा जा सकता है। फिर वो होता है जो दिल दहलाने वाला था।

पानी से लबालब भरी सड़क पर की हीरो बनने की कोशिश

पानी से लबालब भरी सड़क पर की हीरो बनने की कोशिश

वीडियो में आप देश सकते हैं कि एक सड़क पर पानी भरा हुआ है। उसी सड़क पर एक लड़का अपनी जान की परवाह किए बिना स्टंट दिखाकर हीरो बनने की कोशिश करता है। वह बाइक पर बैठता है और बाइक के आगे के पहिए को हवा में उछाल देता है। जैसे ही वह यह स्टंट करता है उसका संतुलन बिगड़ जाता है और उसकी बाइक दीवार में घुस जाती है। पास ही में खड़े एक व्यक्ति को इस चीज का आभास ही नहीं होता कि यह लड़का इस तरह का कोई स्टंट करने जा रहा है। दीवार में घुसी वाइक लगभग-2 सारी दीवार को तोड़ देती है।

समझ में आ गई होगी हेलमेट की अहमियत

समझ में आ गई होगी हेलमेट की अहमियत

शुक्र है बाइकर ने उस वक्त हेलमेट पहन रखा था। यदि उसने हेलमेट नहीं पहन रखा होता तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए यह वीडियो उन लोगों के लिए एक सबक भी है जो लोग बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं।

खूब शेयर किया जा रहा वीडियो

खूब शेयर किया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। अब तक हजारों बार यह वीडियो देखा जा चुका है। इस वीडियो को 'splendor_bullet_love' अकाउंट से शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+