10 साल की शादी तोड़कर पति की बहन संग रचाया ब्याह, महिला बोली- जहां प्रेम रहेगा वहीं ना रहेंगे...

बिहार की महिला शुक्ला देवी ने अपने पति की बहन से ब्याह रचा लिया। हैरानी की बात तो ये है कि पति प्रमोद को भी इस बात से कोई परेशानी नहीं है। अब ये मामला सुर्खियों में है।

Bihar woman

अकसर लोग कुछ ऐसा अनोखा कर जाते हैं, जिसपर भरोसा कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। समाज के सामने खुश रहने का दिखावा करते-करते अकसर लोग थक जाते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसपर खुद उन्हें शर्म आ जाए। ऐसा ही कुछ बिहार की एक एक महिला ने भी किया। महिला पति के साथ कई सालों से रह रही थी। लेकिन फिर अचानक पति के साथ शादीशुदा जिंदगी से तंग आकर इस महिला ने कुछ ऐसा कर डाला, जिसे जानने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पाएगा। दरअसल, महिला ने अपने पति को छोड़कर कहीं और शादी रचा ली। हैरानी की बात तो ये है कि जिसके साथ महिला ने शादी रचाई, वो कोई और नहीं बल्कि उसके पति की ही बहन है।

10 सालों से पति संग रह रही महिला

10 सालों से पति संग रह रही महिला

मामला है बिहार के समस्तीपुर का। जहां शुक्ला देवी नाम की एक महिला प्रमोद दास के साथ पिछले 10 सालों से रह रही हैं। 10 साल पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के ये साल तो अच्छे ही बीते लेकिन फिर अचानक शुक्ला देवी ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसे जानने के बाद आप भी एक बार को हैरत में पड़ जाएंगे। शुक्ला ने अपने पति प्रमोद दास के साथ शादी तोड़ने का फैसला लिया और पति की 18 साल की बहन सोनी देवी के साथ शादी कर ली।

पति को छोड़कर ननद से की शादी

पति को छोड़कर ननद से की शादी

जी हां! सुनने में ये बात भले ही थोड़ी अजीब लगे, लेकिन सच है। TOI से बातचीत में शुक्ला ने कहा कि हमने शादी की, क्योंकि हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। जब शुक्ला से पूछा गया कि उन्होंने उस लड़की से शादी क्यों की, जब पहले ही उनकी शादी हो रखी थी। तो उन्होंने कहा कि पति हुआ तो क्या हुआ... जहां प्रेम रहेगा वहीं ना रहेंगे।

'एक दूसरे को दिल से चाहते हैं'

'एक दूसरे को दिल से चाहते हैं'

शुक्ला ने आगे कहा कि शादी के बाद हम बेहद खुश हैं। मैं मानती हूं कि दिल ही प्यार का घर है। हम एक दूसरे को दिल से चाहते हैं। दिल से कोई मजाक नहीं। यहां सिर्फ सच्चा प्यार है। और सोनी बहुत अच्छी है। आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि शुक्ला के पति प्रमोद को इस शादी से कोई दिक्कत नहीं है। प्रमोद कहते हैं कि मैं बहुत खुश हूं कि वो खुश हैं। प्रमोद ने कहा कि जब उनकी पत्नी को उनकी बहन से प्यार हुआ, तो दोनों साथ रहने लगे।

शुक्ला से सूरज बन गई महिला

शुक्ला से सूरज बन गई महिला

बताते चलें कि शादी के बाद शुक्ला देवी ने अपना नाम भी बदल दिया है। उन्होंने अपना नाम बदलकर सूरज कुमार रख दिया। अपने बाल भी काट दिए और कपड़े पहनने का ढंग भी बदल दिया। अब वे मर्दों की तरह रहती हैं। इतना ही नहीं, शुक्ला अपना जेंडर चेंज करवाने के बारे में भी सोच रही हैं। ऑनलाइन जेंडर चेंज सर्जरी के बारे में जानकर वे काफी डर भी गई थीं और अपने इस आइडिया को ड्रॉप कर दिया।

पुलिस को करनी पड़ी दखलअंदाजी

पुलिस को करनी पड़ी दखलअंदाजी

ये खबर सामने आने के बाद सोनी के परिवार को तगड़ा झटका लगा और वे वहां से सोनी को जबरदस्ती लेकर चले गए। इसके बाद शुक्ला देवी ने केस फाइल किया और अपने ससुराल वालों पर अपने पार्टनर को किडनैप करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि हम इस खबर से वाकिफ हैं और लेडी इंस्पेक्टर को मामले की जांच करने के लिए कहा है। हम जल्द ही इसका समाधान निकालेंगे।

Recommended Video

    Transgender पर Research में बड़ा खुलासा, आम आदमी से 20 साल ज्यादा जीते हैं किन्नर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+