टीचर को चढ़ा रील बनाने का खुमार, कॉपी चेक करते हुए कर दी ये गलती और फिर... वायरल हुआ Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में एक टीचर को रील बनाना काफी भारी पड़ गया, जब क्लिप सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हुई।
वायरल वीडियो बिहार का है, जहां एक टीचर ने पीपीयू एग्जाम की कॉपियां चेक करते हुए वीडियो बना डाली। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ये रील वायरल होने लगी और ग्रेडिंग प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए। नतीजतन इस टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई।

@ChapraZila के पेज पर इस क्लिप को शेयर किया गया है। जिसमें टीचर को कैमरे के पीछे से किसी को इशारा करते देखा जा सकता है। बता दें कि दो वीडियोज हैं, जिसमें ये टीचर रील बनाती दिख रही हैं।
यूजर्स इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा कि क्या मैडम ने वही पढ़ा, जो उस कॉपी में लिखा हुआ था। एक ने कहा कि बिना पढ़े भी ऐसे चेक कर रही हैं। एक यूजर ने कहा कि मेरा सवाल तो ये है कि रील बनाने वाले कैमरे की तरफ देखते हुए ये सब्जेक्टिव पेपर कैसे चेक कर रही हैं।
एक ने कहा कि सभी यूनिवर्सिटी के कॉपी चेक करने का तरीका यही है। बस टिक लगा के नंबर दे दो। इतना घटिया मैनेजमेंट। छात्रों को करियर के बारे में सुझाव देने की बजाय उनकी कॉपी भी ऐसे ही चेक हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications