जंगल के बीच तालाब में मस्ती करता दिखा बाघों का परिवार, देखिए वायरल होता ये दुर्लभ VIDEO
नई दिल्ली। क्या आपने कभी बाघों का पूरा परिवार एक साथ देखा है? वो भी तालाब किनारे पानी में मस्ती करते हुए। शायद नहीं, क्योंकि आमतौर पर बाघों का पूरा परिवार एक साथ देख पाना दुर्लभ है। लेकिन इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यह दुलर्भ दृष्य महाराष्ट्र के ताड़ोबा नेशनल पार्क का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार शावक अपनी मां के साथ मिलकर पानी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बाघ परिवार की मस्ती का वीडियो हाल ही में 'द वाइल्ड इंडिया' नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है।

बच्चों के साथ पानी पीते वक्त भी चारों तरफ नजर बनाए हुए है बाघों की मां
वीडियो में चार शावकों को एक-दूसरे के साथ खेलते हुए दिखाया गया है। इस दौरान इन शावकों की मां पानी पीते हुए और इलाके के चारों ओर अपनी नजर बनाए हुए हैं। वाइल्ड इंडिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- एक बड़े भारतीय परिवार की तरह, वे बाघ शावक एक्स्ट्रा क्यूट हैं।

वीडियो शेयर होते ही आए लाखों के लाइक्स
गौरतलब है कि शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो ने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर लिया। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 23k से अधिक व्यू और 1.5k से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स इस टाइगर फैमिली को देखकर बेहद खुश नजर आए तो इस परिवार द्वारा पानी में की जा रही मस्ती ने कई लोगों का दिल ही जीत लिया।
आप भी देखिए ये दुर्लभ VIDEO
आप भी देखिए ये दुर्लर्भ वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications