नारियल पानी पीने वाले सावधान: बोतल से निकली ऐसी चीज कि देखकर निकल गई चीख
क्या आप भी नारियल पानी पीने के शौकीन है, अगर हां तो जरा इस रिपोर्ट को पढ़िए और जानिए कैसे नारियल पानी की वजह से महिला अस्पताल पहुंच गई।
नई दिल्ली। गर्मियों में नारियल पानी लोगों को खूब पसंद आता है। सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद है, लेकिन अगर आप भी नारियल पानी पीने के शौकीन है तो सावधान हो जाइए। ये नारियल पानी आपको अस्पताल पहुंचा सकता है। अगर यकीन नहीं आता तो खुद पढ़िए ये रिपोर्ट और जानिए कैसे नारियल पानी की वजह से अस्पताल पहुंच गई एक महिला।

नारियल पानी से सावधान
बोतल बंद नारियल पानी ने एक महिला को अस्पताल पहुंचा दिया। महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल महिला जो बोतल बंद नारियल पानी लेकर आई थी उसे पीने से उसकी तबियत बिगड़ गई और वो अस्पताल पहुंच गई।

नारियल पानी से निकला अजीब सा चीज
न्यूयॉर्क की रहने वाली 'बारबरा किनले' बाजार से नारियल पानी का बोतल खरीद कर लाई थी। 'कोकोनट वॉटर' पीने के बाद उन्होंने बोतल के आखिरी में कुछ अजीबो-गरीब चीज देखी, जब बोतल काट कर उसने देखा तो सन्न रह गई। नारियल पानी की बोतल से अजीब सी चीज निकली, जिसे देखकर वो डर गई।

बिगड़ गई सेहत
बारबरा दो बच्चों की मां है। इस नारियल पानी को पीने से उसकी तबियत बिगड़ गई। इसे पीकर उसे कई दिनों से दस्त हो रहे हैं। वो अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला ने इसे लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई है और कहा है कि मुझे पता है पानी में कोई जानवर ही था, जिसे पीकर मेरे पेट में भी भी दर्द हो रहा है।

सोशल मीडिया हुई वायरल
महिला ने नारियल पानी से निकले इस अजीब सी चीज की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। महिला नेअजीब तरह की दिखने वाली चीज के बारे में लोगों से पूछा कि वो था क्या, तो किसी ने उसे 'स्क्विड' (एक तरह की मछली) तो किसी ने उसे ऑक्टोपस बताया। लेकिन वो बोतल के भीतर पहुंचा कैसे ये कोई नहीं बता सका।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications