'दिल्ली में टायर पंक्चर होते...' पड़ोसी के गाड़ी पार्क करने पर परिवार ने लिखा इज्जत भरा खत, VIRAL हुआ पोस्ट
Viral letter over parking: बेंगलुरु का एक शख्स उस वक्त काफी हैरान रह गया, जब उसके पड़ोसी ने उसे पार्किंग एरिया से कार हटाने को कहा। हैरत की बात ये थी कि कार हटाने की बात बड़े ही अदब अंदाज से लेटर लिखकर की गई थी।
ट्विटर यूजर Subhasis Das ने ट्विटर पर इस नोट की तस्वीर पोस्ट की। नोट में लिखा था कि हाई.. कृपया यहां अपनी गाड़ी ना पार्क करें। आपसे हमने पहले भी यही विनती की थी।

नोट में आगे लिखा गया था कि हम साल 2000 से यहां रह रहे हैं। हमारे पास 2 गाड़ियां हैं। हमें पार्किंग में अच्छी खासी जगह की जरूरत है। कृपया अपनी गाड़ी को कहीं और पार्क करें। चलिए एक अच्छे पड़ोसी बनें। थैंक यू। आपके पड़ोसी।
ट्वीट के कैप्शन में लिखा था कि करमंगला में ये नोट मिला। बेंगलुरू- अजीबोगरीब कंटेंट का शहर। देखते ही देखते ये नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसे एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा। दिल्ली और गुड़गांव के लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। चलिये पढ़ते हैं लोगों के मजेदार कमेंट्स...
एक यूजर ने लिखा कि इसमें थोड़ा दिल्ली का फ्लेवर डालो। एक और ने कहा कि गुड़गांव में होता तो कांच तोड़कर सीट पर रखा होता ये सेम नोट। एक और यूजर ने कहा कि दिल्ली में तो सीधा टायर पंक्चर। एक और बंदे ने कहा कि हमारे यहां तो कार ही गायब कर देते।
एक और ने कहा कि ये बहुत अच्छा था। मेरे दोस्त की गाड़ी पर सांभर फेंक दिया गया, जब उसने पड़ोसी के पार्किंग एरिया में अपनी गाड़ी पार्क की थी। एक छठे यूजर ने कहा कि अगर ये गुड़गांव में हुआ होता तो पड़ोसी बास्केटबैग से गाड़ी का शीशा तोड़ डालता।
एक और ने कहा कि भाई इतनी इज्जत से बोला है अगर नहीं होता ना तो कांच तोड़ देना अगली बार से। एक और ने कहा कि भाग यहां से... बोलने का सबसे बढ़िया तरीका।












Click it and Unblock the Notifications