शादी से एक घंटे पहले दुल्हन ने दिया बेटे को जन्म, दूल्हे को हो गया लाखों का नुकसान, लौटे बाराती

नई दिल्ली: सभी लोग अपनी शादी को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन स्कॉटलैंड में एक लड़की के साथ जो हुआ उसे देखकर सब हैरान रह गए। अब उसकी शादी की खबर पूरी दुनिया में पढ़ी जा रही। साथ ही उसको और उसके होने वाले पति को भारी-भरकम नुकसान भी उठाना पड़ा।

200 गेस्ट बुलाए गए

200 गेस्ट बुलाए गए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला स्कॉटलैंड के स्टर्लिंगशायर का है। वहां पर रेबेका मैकमिलन और निक चीथम शादी करने वाले थे। उन्होंने एक बड़ा मैरिज लॉन भी अपनी शादी के लिए बुक किया, जिसमें 200 मेहमानों के लिए व्यवस्था की गई थी। शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन तैयार होने चले गए और लॉन में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

वापस लौटे मेहमान

वापस लौटे मेहमान

कुछ देर में दूल्हे के पास खबर आई कि उनकी होने वाली दुल्हन यानी रेबेका को लेबर पेन हो रहा। आनन-फानन में उनको पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं जब मेहमान शादी वाली जगह पहुंचे तो पता चला कि दुल्हन ने बेटे को जन्म दिया है, जिस वजह से शादी नहीं हो पाएगी। इसके बाद सभी मेहमान वापस लौट गए।

21 जून को थी डेट

21 जून को थी डेट

रेबेका ने कहा कि उनका सपना था कि शादी यादगार रहे, लेकिन उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि उसी दिन उनके बच्चे का जन्म होगा। प्रेग्नेंसी की कहानी बताते हुए उन्होंने कहा कि वो पिछले साल जुलाई में दोनों ने इंगेजमेंट की थी। इसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गईं। डॉक्टर के मुताबिक उनके बच्चे का जन्म 21 जून को होना था, जिस वजह से उन्होंने एक महीने पहले यानी 21 मई को शादी का प्लान बनाया।

12 लाख का नुकसान

12 लाख का नुकसान

कई बार उनको लगा कि वो शादी की डेट आगे बढ़ा दें, लेकिन फिर उनको कोरोना की नई लहर का डर सताने लगा, ऐसे में उन्होंने सारी तैयारी कर ली। वो दोनों 5 साल से डेट कर रहे थे, ऐसे में वो शादी से बहुत खुश थे, लेकिन प्रोग्राम से कुछ घंटे पहले उन्हें दर्द शुरू हो गया और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। जिस वजह से शादी कैंसिल करनी पड़ी और उन्हें 12 लाख का नुकसान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+