Shocking! शख्स की दाढ़ी में चिपकी हजारों मधुमक्खियां, वायरल वीडियो देख छूटे लोगों के पसीने

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स की दाढ़ी मधुमक्खियों से भरी हुई है। शख्स मधुमक्खियों और इंसानों के बीच के प्यार को वीडियो के जरिये समझाने की कोशिश कर रहा है।

Credit: Nature | Travel | Wildlife 🌍/Instagram

मधुमक्खियों को दूर से ही देखकर लोगों को डर लगने लगता है। लोग इनसे बचने के लिए इनके आस-पास भी भटकना पसंद नहीं करते। मधुमक्खियां अगर किसी से खतरा महसूस करें, तो उसे छोड़ती नहीं हैं। वहीं खतरनाक दिखने वाले इन कीटों के साथ अगर इत्मिनान और तरीके से रहा जाए, तो ये आपको कोई भी नुकसान भी नहीं पहुंचाते। वायरल हो रहा वीडियो इस बात का सबूत है, जिसमें शख्स मधुमक्खियों से घिरा नजर आ रहा है। उसके मुंह के चारों तरफ मधुमक्खियां चिपकी हुई हैं। लेकिन बंदा बेखौफ होकर वीडियो में बात करता हुआ नजर आ रहा है।

दाढ़ी में चिपकी ढेरों मधुमक्खियां

दाढ़ी में चिपकी ढेरों मधुमक्खियां

मधुमक्खियों के हमले के बारे में आपने सुना ही होगा। कई बार मधुमक्खियां खतरा महसूस करने पर बहुत ही ज्यादा आक्रामक हो जाती हैं। लेकिन इन कीटों का एक दूसरा रूप भी है। अगर आप इन्हें किसी भी तरह का खतरा महसूस नहीं करवाएंगे, तो इनके अच्छे दोस्त भी बन सकते हैं। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें शख्स की दाढ़ी में मधुमक्खियां चिपकी हुई नजर आ रही हैं।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

जहां मधुमक्खियों को दूर से ही देखकर लोग डर जाते हैं, वहीं एक शख्स मधुमक्खियों के झुंड से घिरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद एक बार को लोग हैरानी जता रहे हैं। कैसे इस बंदे को मधुमक्खियों बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा रही, ये काफी हैरान कर देने वाला है।

मधुमक्खी पालक है शख्स

मधुमक्खी पालक है शख्स

बता दें कि वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है, वो मधुमक्खी पालक है। मधुमक्खी पालकों को बहुत अच्छी तरह से पता होता है कि उनके साथ संबंध किस तरह बनाए जाते हैं। जॉनी अबी रेली नाम का ये शख्स वीडियो में बता रहा है कि मधुमक्खियों के कितने करीब आया जा सकता है और किस तरह से उनके साथ प्यार से रहा जा सकता है।

वीडियो देख लोगों ने दांतों तले दबाई उंगली

वीडियो देख लोगों ने दांतों तले दबाई उंगली

जॉनी अपने टिकटॉक अकाउंट पर कई ऐसे वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिनमें उनका मधुमक्खियों से सामना बेहद ही करीब से होता है। इन्हीं वीडियोज में से एक चौंकाने वाला क्लिप भी खूब वायरल हो रहा है, जिनमें उनकी दाढ़ी मधुमक्खियों से भरी हुई है। इस वीडियो के जरिये जॉनी जानवरों और इंसानों के बीच के मधुर संबंधों के बारे में बता रहे हैं।

Recommended Video

    Woman ने खास वजह से Bees के साथ कराया ऐसा Pregnancy Photoshoot, Photo हुई Viral | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+