लाइव शो के दौरान बीबीसी एंकर ने दिखाई मिडिल फिंगर, VIDEO वायरल हुआ तो शर्मिंदा होते हुए दी सफाई

बीबीसी एंकर मरियम मोशिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ब्रिटिश टेलीविजन होस्ट को बुधवार को लाइव शो के दौरान कैमरे के सामने मिडिल फिंगर दिखाते हुए दिखाया गया।

वीडियो में मरियम मोशिरी जब स्क्रीन पर न्यूज प्रेजेंट कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने स्टूडियो की रुख किया, मोशिरी ने अपनी मिडिल फिंगर दिखाई। एंकर के चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कान थी।

bbc anchor shows middle finger

एक सेकंड के भीतर ही मोशिरी को तुरंत एहसास हुआ कि कैमरा चालू है और उसने खुद को ठीक कर लिया। वो बोलीं कि लंदन से लाइव, ये बीबीसी समाचार है। उनका वीडियो अब इंटनेट पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने मीडिया हाउस के प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठाए। ट्विटर पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बीबीसी रिपोर्टर का कैमरा बंद करते हुए पूरा वीडियो... अब समझ में आया?

एक यूजर ने कहा कि वो एक गड़बड़ी थी। 1 सेकेंड तक बहुत देर हो गई। एक ने कहा कि ये कितनी अनप्रोफेशनल है। लाइव होने से पहले आपको मूर्खतापूर्ण बातों को दूर करना होगा। जिसने भी कभी किसी प्रकार का लाइव शो या प्रदर्शन किया है वो ये जानता है। शुरुआत में तो ये फिर भी ठीक है लेकिन जब आपको एक्सपीरियंस हो जाता है और उसके बाद ऐसा कुछ होता है तो फिर ये किसी मूर्खता से ज्यादा और कुछ भी नहीं है।

इंटरनेट पर अपना वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद मोशिरी ने माफी मांगी और न्यूज़ रूम में हुई इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, तो किसी ने पूरा वीडियो जारी कर दिया। ये बीबीसी नहीं था जिसने इसे जारी किया था और यह निश्चित रूप से मैं भी नहीं थी। लेकिन एक तरह से, मुझे लगता है कि मुझे खुशी है कि ये वहां है, क्योंकि इससे पता चलता है कि उलटी गिनती के दौरान मैं क्रू के साथ थोड़ा सा मजाक कर रही थी।

फिर से, बहुत खेद है कि ये प्रसारित हो गया। बीबीसी होस्ट ने कहा कि ये एक निजी हंसी-मजाक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+