बांग्लादेशी यूट्यूबर ने बताए भारत में घुसने के तरीके, वीडियो हुआ वायरल तो मच गया बवाल
Bangladeshi youtuber controversial Video: असल कहानी पर आधारित 'बजरंगी भाईजान' फिल्म तो आप सभी को याद होगी। फिल्म में जिस तरह से गैरकानूनी तरीके से सीमा पार जाना दिखाया गया था, वो अपने आप में बेहद हैरानी भरा था। फिल्म से ही प्रेरित होकर एक यू्ट्यूबर ने हाल ही में लोगों को भारत में घुसने का तरीका बताया है, जिसके बाद देशवासी उसपर भड़कते हुए दिख रहे हैं।
दरअसल, बीते दिनों इस यूट्यूबर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो भारत आने के गैरकानूनी तरीकों के बारे में बता रहा था। इस क्लिप में यूट्यूबर ने कोई सीक्रेट रास्ता भी बताया, जिसके जरिये भारत में घुसा जा सकता है। अब एक बार फिर ये क्लिप सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

दरअसल, इस शख्स के चैनल का नाम डीएच ट्रैवलिंग इन्फो है। वो सुनामगंजजिले में खड़ा हुआ है, जो कि भारत के लिए एक एंट्री पॉइंट का भी काम करता है। शख्स उस रास्ते की ओर इशारा करते हुए कहता है कि अगर आप इस रास्ते से हिंदुस्तान जाएंगे तो आपको थोड़ी बहुत परेशानी होगी, जैसे कि BSF आपको पकड़ सकती है।
वीडियो के दूसरे पार्ट में वो बीएसएफ का कैंप दिखाता है। वो कहता है कि ये भारतीय सेना का कैंप है। फिर वो कुछ टनल्स दिखाते हुए कहता है कि इनके जरिये आप भारत में बिना किसी भी डॉक्यूमेंट्स के घुस सकते हैं। हालांकि इतना सबकुछ बताने के बाद वो ये भी कहता है कि ये करना सही नहीं है क्योंकि ऐसा करके और भारत में गैरकानूनी तरीके से घुसकर बांग्लादेश का नाम भी खराब हो सकता है। ऐसे में ये करना सही नहीं है।
हालांकि वीडियो देखने के बाद लोग काफी गुस्से में हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सेना क्या कर रही है, ऐसे लोगों को धर दबोचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications