OMG! सीने के बाहर धड़कता है इस बच्ची का दिल, मां-बाप को मदद की आस

मध्य प्रदेश में जन्मी इस बच्ची का दिल उसके सीने के बाहर धड़कता है। बच्ची के शरीर के बाद दिल को देखकर डॉक्टर भी हैरान है।

भोपाल। बिना दिल के कोई इंसान जिंदा नहीं रह सकता। दिल धड़कना बंद कर दे तो जिंदगी खत्म हो जाती है। हमारा दिल सीने के अंदर सुरक्षित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसी बच्ची पैदा हुई है, जिसका दिल सीने के बाहर धड़क रहा है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ है, जिसके धड़कते हुए दिल को आप आसानी ने देख सकते है।

 baby born with heart outside her body battles for life in Madhya pradesh

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक खजुराहो निवासी अरविंद पटेल की पत्नी प्रेमकुमारी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची जब पैदा हुई तो उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो पा रहा था। बच्ची के शरीर के बाहर उसके दिल को धड़कता देख डॉक्टर भी दंग रह गए। मां-बाप के होश उड़ गए। सीने के बाहर धड़कते दिल के साथ बच्ची की स्थिति खराब होने लगी, जिस के बाद उसे फौरन सामान्य स्थिति में लाने के लिए जिला अस्पताल लाया गया, फिर से उसे दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया है, ताकि वो सामान्य हो सके। वहीं गरीब मां-बाप को उम्मीद है कि सरकार उसकी मदद सकेगी और उनकी बच्ची स्वस्थ हो जाएगी।

डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा मामला लाखों में एक सामने आता है। डॉक्टरों के मुताबिक रेडिएशन का प्रभाव, सूर्यग्रहण के समय की किरणें जैसे कारणों से ये असमान्य स्थिति पैदा हो जाती है। जो दिल दिल हड्डियों और चमड़ी के खोल में छुपा रहता है, मगर इस बच्ची के साथ ऐसा नहीं हुआ। अब एम्स के डॉक्टर बच्ची का ईलाज कर रहे है। सरकारी खर्चे पर बच्ची का इलाज दिल्ली में हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+