Rare Family: एकसाथ पैरेंट्स, बेबी सभी मनाते हैं अपना Birthday, 133000 में इकलौता केस
दुनिया में दुर्लभ केस ऐसा सामने आया है। जब अपने माता पिता के जन्मदिन पर ही बेबी का जन्म हुआ। अब पूरा परिवार एकसाथ जन्मदिन मनाएगा।

Baby and Parents Same Birthday: दुनिया में कुछ ऐसे परिवार हैं, जिनकी नेचर ने ही अलग पहचान बना दी है। यानी कि वो किसी ना किसी मायने में अलग हैं। एक ऐसा ही परिवार है जो विश्व के 1333000 परिवारों के बीच इकलौता है। जहां माता पिता और उनका बेबी एक साथ अपना- अपना जन्मदिन मनाते हों। ये एक दुर्लभ फेमिली में गिना जाता है।
अमेरिका के हंट्सविले के एक अमेरिकी दंपति ऐसे हैं जिनका जन्मदिन एक ही डेट को होता है। अब उनके बेबी का जन्म भी उनके बर्थडे के दिन हुआ है। ऐसे में अब पूरे परिवार का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। मतलब अब पूरा परिवार एक ही बर्थडे शेयर करेगा। हंट्सविले के अलबामा अस्पताल में बेबी का जन्म हुआ। बेबी के जन्म के बाद हंट्सविले हॉस्पिटल फॉर वीमेन एंड चिल्ड्रेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पूरे परिवार की एक तस्वीर साझा की।
अस्पताल की ओर से कहा गया, "कैसिडी और डायलन स्कॉट को बधाई जिन्होंने अभी-अभी दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है! यह किसी भी परिवार के लिए एक रोमांचक समय है, लेकिन यह इस परिवार के लिए अतिरिक्त विशेष है क्योंकि वे सभी एक ही जन्मदिन साझा करते हैं। सही बात है! रविवार, 18 दिसंबर को, एक मौका जो 133,000 में से एक है, जब उनकी बेटी लेनन का जन्म हुआ।"
यूएस के एचएच (Huntsville Hospital) ने कहा कि बच्चे के जन्म पर दोपहर 12:30 बजे तक उत्सव मनाया गया। तस्वीरें शेयर करते ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं। यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा,"वाह! कितना रोमांचक! ये मेरे डैडी का जन्मदिन भी है।"
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications