बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- 2022 में होगा एलियंस अटैक, टिड्डियों की वजह से अकाल का खतरा

नई दिल्ली, 26 दिसंबर: साल 2020 की तरह 2021 भी मुश्किलों भरा रहा, जहां दुनिया को कोरोना की दूसरी लहर का सामना करना पड़ा। ऐसे में सभी नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद है कि नया साल आशा की नई किरण लेकर आएगा। इस बीच बुल्गारिया के संत रहे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सामने आई है। जिसमें एलियन के हमले, नए घातक वायरस, प्राकृतिक आपदाओं की बात कही गई है।

निधन से पहले बताया था सब कुछ

निधन से पहले बताया था सब कुछ

दरअसल बाबा वेंगा बुल्गारिया के रहने वाले थे। उनकी दोनों आंखों की रोशनी नहीं थी, फिर भी वो सब कुछ महसूस कर सकते थे। उन्होंने 9/11 के आतंकी हमलों, ब्रेक्सिट समेत कई भविष्यवाणियां की थीं,जो सच साबित हो चुकी हैं। वैसे तो उनका निधन 1996 में हो गया था, लेकिन उन्होंने भविष्य को लेकर कई बातें कही थीं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की कोई किताब तो नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने अनुयायियों को इसे मौखिक बताया था, जो वक्त-वक्त पर दुनिया के सामने इसे रखते रहते हैं।

बाढ़ का खतरा

बाढ़ का खतरा

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक कई एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा 2022 में दुनिया में पानी का संकट गहराने वाला है क्योंकि कई नदियों का पानी प्रदूषित हो जाएगा। साथ ही कई झीलों और तलाबों को भी नुकसान पहुंचेगा। भविष्यवाणी में आगे कहा गया कि 2022 में ग्लोबल वॉर्मिंग काफी बढ़ेगी। जिसका सबसे ज्यादा असर भारत में पड़ेगा और जहां पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा।

टिड्डियों की आबादी ज्यादा

टिड्डियों की आबादी ज्यादा

बाबा वेंगा के मुताबिक जब गर्मी ज्यादा बढ़ेगी, तो टिड्डियों की आबादी ज्यादा हो जाएगी और वो फसलों को नुकसान पहुंचाएंगी। इससे अकाल जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। वहीं पूरी दुनिया को अनुमान है कि 2022 में कोरोना महामारी से मुक्ति मिलेगी, लेकिन बाबा वेंगा के मुताबिक एक नया वायरस दुनिया में कहर बरपा सकता है।

एलियंस आएंगे पृथ्वी पर

एलियंस आएंगे पृथ्वी पर

हाल ही के कुछ सालों में वर्चुअल रियलिटी का उपयोग तेजी से बढ़ा है, लेकिन बाबा वेंगा का मानना है कि 2022 में ये वर्चुअल रियलिटी वास्तव में हम पर हावी हो सकती है। उन्होंने ये भी बताया था कि 'ओउमुआमुआ'(Oumuamua)नाम के एक क्षुद्रग्रह से कुछ एलियंस पृथ्वी पर आएंगे, जिनका मकसद जिंदगी की तलाश करना रहेगा।

नासा ने तेज किया एलियंस की खोज का प्रोग्राम, संपर्क स्थापित करने के लिए ले रहा 'पुजारी और पादरियों' की मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+