महिला ने फिर की हद पार, कोर्ट के बाहर ही टॉपलेस होकर किया विरोध प्रदर्शन, Video Viral
नई दिल्ली, 16 मार्च: किसी गुनहगार का जिस गुनाह के लिए अदालत में केस चल रहा हो और वही अपराध फिर से वो दोहरा दे वो भी कोर्ट के बाहर तो आप इसे क्या कहेंगे। एक वेगन एक्टिविस्ट ने ऐसा ही किया है। जिस पर ऑस्ट्रेलिया के एक सुपर मार्केट में टॉपलेस होकर प्रदर्शन करने का केस चल रहा है। न्यूड स्टंट के मुकदमे का सामना करने के कुछ ही मिनटों बाद अदालत के बाहर वेगन एक्टिविस्ट ने टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उसने अपने फ्रंट पर एक 'डेयरी इज रेप' भी लिखावाया हुआ था।

वेगन एक्टिविस्ट का नाम ताश पीटरसन
'डेलीमेल यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक वेगन एक्टिविस्ट का नाम ताश पीटरसन है, जिसकी उम्र करीब 28 बताई गई है। ताश लोगों को डेयरी प्रोडक्ट यूज नहीं करने के लिए जागरूक करती है। पीटरसन पर साल 2020 में एक मार्केट में टॉपलेस होकर प्रदर्शन करने का केस अदालत में चल रहा है, जिसकी सुनवाई के ठीक बाद ताश ने वो ही हरकत एक बार फिर कोर्ट के बाहर ही दोहरा दी। ताश पीटरसन के साथ दो और लोग भी थे, जिसमें एक लड़की और एक लड़का था। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट है।

पर्थ मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर की घटना
जानकारी के मुताबिक वेगन एक्टिविस्ट ताश पीटरसन मंगलवार को पर्थ मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर टॉपलेस हो गई। उसने अपनी बॉडी पर 'डेयरी इज रेप' लिखावाया हुआ था। इस दौरान उसने कहा कि 'डेयरी उद्योग में बारे में सच बोलने की कोशिश कर रही हूं, डेयरी इंडस्ट्री से जुड़े जानवर अपने बच्चों के लिए रो रहे हैं, उनकी चीखें सुननी चाहिए'। पीटरसन के साथ एक अन्य महिला कार्यकर्ता भी थीं, जो टॉपलेस थी और उसने अपनी बॉडी पर रेड कलर किया हुआ था, उसने हाथ में एक साइन बोर्ड था, जिसपर लिखा हुआ था, 'जानवरों को खाने के लिए मारना अनैतिक है।'

दिसंबर 2020 के एक मामले की कोर्ट में चल रही सुनवाई
आपको बता दें कि सीरियल वेगन एक्टिविस्ट पर दिसंबर 2020 को पर्थ के बोटशेड मार्केट्स के अंदर विरोध करने के लिए अव्यवस्थित व्यवहार का आरोप लगाया गया था। ताश पीटरसन ने उस वक्त अपनी बॉडी पर सफेद और काले रंग पेंट कर विरोध किया था। उसने खुद को गाय के तौर पर दिखाया था, इस दौरान वो दुकान के आगे खड़े होकर चिल्ला रही थी, कि तब 'गायों के साथ गलत हो रहा है ताकि मनुष्य उनका दूध पी सके।' इतना ही नहीं एक पोस्टर पर भी पकड़ा था, जिस पर लिखा था, 'उन्होंने मेरा बलात्कार किया और मेरे बच्चों को चुरा लिया ताकि तुम मेरा मांस खा सको'

इंस्टाग्राम पर शेयर किया प्रदर्शन का वीडियो
अपने प्रदर्शन से जुड़ा वीडियो ताश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। ताश पीटरसन ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि विरोध अव्यवस्थित था, क्योंकि वह सिर्फ जानवरों के लिए खड़ी थीं और आस्ट्रेलियाई लोगों को 'सच' बता रही थीं। फिर उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि कोर्ट के बाहर उनके स्टंट को अव्यवस्थित माना जा सकता है। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'मेरा मतलब है, कुछ लोग इसे अव्यवस्थित के रूप में देख सकते हैं, और हर किसी की अपनी धारणा है कि गैरकानूनी का क्या मतलब है।'

अब 8 अप्रैल को होगी सुनवाई
ताश पीटरसन ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि क्या उनके स्टंट से उनके मुकदमे का नतीजा प्रभावित हुआ है, जो एक मजिस्ट्रेट के सामने चल रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे परवाह नहीं है कि मेरे साथ क्या होता है, मैं यहां सिर्फ जानवरों के लिए बोलने के लिए हूं।" इधर, कोर्ट में अपना बचाव करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी बॉडी पर क्रिएटिविटी दिखाई ताकि जानवरों के हित से जुड़ी बातों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित हो सके। मजिस्ट्रेट सारा ओलिव की ओर से इस मामले की सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications