Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब जंगल में भिड़े बाघ और भालू, जीता कौन जानकर रह जाएंगे दंग, लाखों लोगों ने देखा VIDEO

नई दिल्ली। जंगली जानवरों के बीच की लड़ाई कोई नई बात नहीं है। जानवरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चलती रहती है और इ सके वीडियोज भी सामने आते रहते हैं, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो सिर्फ दो शक्तिशाली जंगली जानवर के बीच की लड़ाई का नहीं हैं। इस लड़ाई में ताकतवर बाघ ने भालू के सामने घुटने टेक दिए और वहां से दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर बाघ और भालू के बीच की इस लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 भालू और बाघ की दिलचस्प लड़ाई

भालू और बाघ की दिलचस्प लड़ाई

वीडियो महाराष्ट्र के ताडोबा नेशनल पार्क का है, जहां बैंबू सफारी लॉज के अक्षय कुमार ने भालू और बाघ के बीच की इस खौफनाक लड़ाई को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो बेहद रोमांचक हैं, जहां एक बाघ भालू पर हमला करता है। बाघ पहले भालू पर हावी हो जाता है, लेकिन मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए बाघ के साथ ऐसी लड़ाई लड़ती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अपने बच्चे को बचाने के लिए मादा भालू बाघ पर ताबड़तोड़ हमले करती है।

बाघ के तेज वार के सामने भालू कमजोर

बाघ के तेज वार के सामने भालू कमजोर

दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई होती है। पहले बाघ भालू पर भारी पड़ता है। वो अपने जबड़े से भालू को दबोच लेता हैं, लेकिन इस युद्ध को देखकर आप ये जज नहीं कर पाएंगे कि आखिर जीतेगा कौन? बाघ के हर वार का मादा भालू मुंहतोड़ जवाब देती है। बाघ पहले करीब 5 मिनट तक भालू पर वार करता रहा, लेकिन फिर भालू ने ऐसी हिम्मद दिखाई कि बाघ खुद को संभाल ही नहीं सका।

दुम दबाकर भागा बाघ

दुम दबाकर भागा बाघ

भालू के वार के सामने बाघ की एक न चली। बाघ के ताबड़तोड़ हमले से थक गया। भालू ने उसे मैदान छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और विजेता भालू अपने बच्चे को लेकर वापस लौट गई। भालू और बाघ की फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। आप भी देखिए बाग और भालू की इस लड़ाई में कैसे भालू ने शक्तिशाली बाघ को धूल चटा दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+