Video: पृथ्वी को छू कर निकल गया छोटा पर जहरीला ग्रह

वैज्ञानिकों ने इस ग्रहिका का नाम 2000 ईएम26 दिया, जो सोमवार की रात यानी जब भारत में मंगलवार का दिन था, तब 27000 मील प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्वी के पास से निकली।
इस ग्रहिका की चाल को कैमरे में स्लूह स्पेस कैमरे से कैद किया गया। इस कैमरे के माध्यम से ग्रहिका की चाल पर नजर रखी गई। नासा के वैज्ञानिकों की पूर्व चेतावनी एवं सूचना के बाद पहले ही पता चल चुका था कि यह ग्रह पृथ्वी से टकरायेगा नहीं, लिहाजा वैज्ञानिक सिर्फ इसकी चाल पर नजर बनाये हुए थे।
वैसे तो यह ग्रहिका पृथ्वी से 16 लाख मील की दूरी से निकला, लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि यह दूरी भी पृथ्वी के लिये खतरनाक थी, क्योंकि अगर यह थोड़ा और करीब होता तो पृथ्वी का गुत्वाकर्षण इसे अपनी ओर खींच लेता और फिर दुनिया के कई हिस्सों में तबाही मच सकती थी।
वीडियो में देखें कैसे पास से निकल गई ग्रहिका-












Click it and Unblock the Notifications