बॉडी शेप और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर विवादों में आई आर्ट टीचर, लोगों ने कहा- इसे स्कूल से निकालो

नई दिल्ली, अगस्त 27। स्कूलों में जब ड्रेस कोड की बात आती है तो आमतौर पर स्टूडेंट्स के लिए कई सख्त नियम स्कूल प्रशासन की ओर से बना दिए जाते हैं, लेकिन उन्हीं बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक स्कूल में उटपटांग कपड़े पहनकर चले आते हैं। स्कूल में टीचर्स के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं होता, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रही एक बहस को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही यह मांग भी उठने लगेगी कि स्कूलों में टीचर्स के लिए भी ड्रेस कोड होना चाहिए।

टीचर की ड्रेस पर भड़के बच्चों के पैरेंट्स

टीचर की ड्रेस पर भड़के बच्चों के पैरेंट्स

दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी की एक महिला टीचर स्कूल में अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। इस आर्ट्स टीचर की ड्रेसेस को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। ड्रेस के साथ-साथ यह महिला टीचर अपनी बॉडी शेप को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस महिला टीचर की ड्रेस को लेकर काफी भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि ऐसी ड्रेसेस बच्चों पर बुरा प्रभाव डालती हैं। बच्चों के पैरेंट्स इस टीचर को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।

टीचर की बॉडी शेप भी है कंट्रोवर्शियल

टीचर की बॉडी शेप भी है कंट्रोवर्शियल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर "द आर्ट टीचर" @toyboxdollz नाम से पहचान वाली महिला टीचर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर द आर्ट टीचर की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यह महिला टीचर अपनी बॉडी शेप के जैसे कपड़े पहने हुए हैं। इस टीचर की बॉडी शेप भी बहुत ही अजीब है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में यह टीचर अपनी बिकनी में भी फोटोज पोस्ट करती रहती है।

लोगों की क्या हैं प्रतिक्रियाएं

लोगों की क्या हैं प्रतिक्रियाएं

- आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस महिला टीचर के अधिकतर पोस्ट थोड़ा हैरान करने वाले होते हैं। क्लासरूम में भी यह महिला टीचर अपनी तस्वीरें क्लिक कराती है और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। उनकी कई तस्वीरों को लेकर स्टूडेंट के पैरेंट्स ने हैरानी जताई है और तीखी प्रतिक्रिया दी है।

- एक यूजर ने लिखा है, "बच्चे के क्लास रूम में बूटी पिक्चर्स क्लिक कराने से तुम यह मत सोचो कि लंबे समय तक टीचर बनी रहोगी।

- एक अन्य यूजर ने कहा है कि इस टीचर को स्कूल से बाहर निकालो, बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

ट्रोलर्स को टीचर ने दिया जवाब

ट्रोलर्स को टीचर ने दिया जवाब

अपने पर लग रहे आरोपों का महिला टीचर ने एक वीडियो जारी कर जवाब भी दिया है। आर्ट टीचर ने कहा है कि मैं क्लास में सिर्फ बच्चों को पढ़ाती हूं और मुझे पता है कि मैं एक अच्छी टीचर हूं। नफरत करने वाले नफरत ही करते रहेंगे। मैं क्या पहनती हूं और कैसे रहती हूं यहां तक कि मेरा शरीर कैसा है इसमें बोलने का किसी को हक नहीं है यह मेरा निजी मामला है। कई लोग इस टीचर के सपोर्ट में भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+