VIDEO: पानी पी रहे हिरण पर अचानक टूट पड़ा मगरमच्छ, चंद सेकेंडों में ले ली जान
नई दिल्ली, 02 अप्रैल: वाइल्ड एनिमल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब मगरमच्छ का शिकार करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खूंखार तरीके से पानी रहे एक हिरण को अपना शिकार बनाता है। वीडियो में मगरमच्छ के शिकार के तरीके को देखकर हर कोई दहल गया। पानी में रहने वाले इस खूंखार जीव के चंगुल में जो एक बार फंस जाता है फिर उसका बचना मुश्किल हो जाता है।

पानी पी रहे हिरण पर मगरमच्छ ने किया हमला
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में हिरण का एक झुंड तालाब के किनारे पानी पी रहा था। कुछ हिरण पानी पीने में लग गए और बाकी दूर खड़े होकर देखने लगे।तालाब का पानी गंदा होने की वजह से उसमें मौजूद मगरमच्छ हिरण के झुंड को नहीं दिखता है। तभी पानी के अंदर से एक मगरमच्छ आया और एक हिरण पर हमला कर दिया। मगरमच्छ फिर देखते ही देखते हिरण की एक टांग पकड़कर पानी के अंदर ले गया।
पल झपकते ही काम किया तमाम
हिरण मगरमच्छ के जबड़े से बाहर निकलने की कोशिश करता है लेकिन सारी कोशिशें बेकार जाती हैं। बाकी बस भाग जाते हैं। मगरमच्छ हिरण को तब तक उसे अपने जबड़ों में दबाकर रखता है जब तक उसकी जान ना चली जाए। मगरमच्छ के इस खतरनाक शिकार के तरीके को देखकर हर कोई हैरान रह गया। हिरण और मगरमच्छ का यह खतरनाक वीडियो worldnature_4u नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।
हिरण पर नहीं दिखाया रहम
इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मगरमच्छ कीचड़ में फंसे एक हिरण को अपना शिकार बनाया और फिर उन्हें पानी में डुबा-डुबाकर मार डाला। हिरण किसी तरह कीचड़ में फंस जाता है। वह कीचड़ से निकलने की जीतोड़ कोशिश तो करता है, लेकिन निकल नहीं पाता। तभी थोड़ी ही देर बाद वहां एक मगरमच्छ पहुंच जाता है और उसे धर दबोचता है और हिरण को पानी में खींचकर ले आता है।












Click it and Unblock the Notifications