angry Monkey VIDEO:बंदर को परेशान कर रही थी लड़की, गुस्साए मंकी ने कुछ यूं सिखाया सबक

angry Monkey बंदर अपने नटखट स्वभाव के कारण जाने जाते हैं। लेकिन अगर बंदर को कई परेशान करता है तो उनका गुस्सा लोगों पर भारी भी पड़ जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक महिला को पिंजरे में बंद बंदर से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। गुस्साए बंदर ने लड़की के बाल को पकड़ उसकी ऐसा क्लास ली कि, देखने वालों के होश उड़ गए।

 बंदर से मस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा

बंदर से मस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि, एक लड़की किसी चिड़ियाघर में स्पाइडर मंकी के पिंजरे के पास जाती है। वो पिंजरे पर अपना हाथ मारकर बंदरों को बुलाती है। जिससे बंदर को गुस्सा आ जाता है और फिर जानवर लड़की के बाल को जोर से पकड़ लेता है। लड़की पहले तो अपने बाल छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन बंदर उसे बालों से और पास खींच लेता है। तभी मौके पर मौजूद लोग उसे छुड़ाने की कोशिश करते हैं।

मंकी अटैक देख लोगों के उड़े होश

मंकी अटैक देख लोगों के उड़े होश

वीडियो में दिख रहा है कि, किसी तरह आस-पास के लोग बंदर से उसके बाल छुड़वाते हैं। जिसके बाद लड़की बचकर वहां से निकलने लगती है। लेकिन निकलते वक्त वह पिंजड़े के पास पहुंच जाती है, तभी कई बंदर मिलकर उसके बाल खींचना शुरू कर देते हैं। मौके पर मौजूद कई लोग फिर से लड़की को बंदरों के चुंगल से बचा लेते हैं। वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

इस वीडियो को यूट्यूब पर Lil Mota नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। एक हफ्ते पहले अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देख लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगली बार किसी जानवर के पास जाने से पहले ये लड़की सौ बार पहले सोचेगी।

देखें वायरल वीडियो

एक अन्य यूजर ने लिखा, इससे कई लोगों को सबक मिला होगा कि चिड़ियाघर में जानवरों के साथ किस तरह का बर्ताव करना चाहिए। स्पाइडर मंकी ज्यादातर दक्षिणी अमेरिका के ट्रॉपिकल फॉरेस्ट में रहते हैं, जो मैक्सिको और ब्राज़ील में ज्यादा मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+