पहली बार सामने आया दुर्लभ Angel Shark का वीडियो, 1 सेकंड में किया शिकार

नई दिल्ली, 10 सितंबर: इस दुनिया में मछलियों की कम से कम 28,500 प्रजातियां पाई जाती हैं। वैसे ज्यादातर का आकार छोटा है, लेकिन शार्क को सबसे खतरनाक मछलियों में से एक माना जाता है। इनके शिकार करने की रफ्तार इतनी तेज होती है कि आंख झपकते ही दूसरा जीव इनके पेट में पहुंच जाता है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड के तट पर मिली दुर्लभ प्रजाति

इंग्लैंड के तट पर मिली दुर्लभ प्रजाति

दरअसल मरीन बायोलॉजिस्ट और फोटोग्राफर जेक डेविस मछलियों पर रिसर्च करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के तट पर एंजेलशार्क का एक वीडियो बनाया, जो सुर्खियों में है। एंजेलशार्क शार्क की ही एक प्रजाति है। ऊपर से देखने पर वो परियों के जैसे दिखती है, जिस वजह से उनका ये नाम पड़ा है। साथ ही इसे दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है, ऐसे में संभवता ये एंजलशार्क के शिकार का पहला वीडियो है।

रेत से खुद को ढका

रेत से खुद को ढका

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एंजलशार्क समुद्र के तल में घूम रही होती है। कुछ देर तक उसे शिकार नहीं मिलता, जिस वजह से वो तल से चिपक जाती है। इसके बाद रेत से खुद को ढक लेती है। उसका रंग भी रेत से मिलता-जुलता था, ऐसे में उसे दूसरा जीव नहीं देख सकता था। तभी वहां से एक छोटी मछली गुजरती है, जिसे एंजलशार्क ने 1 सेकंड से कम वक्त में निगल लिया। वहीं काफी देर से शार्क के पीछे लगे कैमरे ने पूरी घटना को कैद किया। शिकार के बाद वो रेत से निकलकर घूमने लगती है।

रेड लिस्ट में है शामिल

रेड लिस्ट में है शामिल

आपको बता दें कि एंजलशार्क को बहुत ज्यादा खतरा है, जिस वजह से IUCN ने इसे रेड लिस्ट में शामिल किया है। अब जब इंग्लैंड के तट पर इसकी लोकेशन का पता चला, तो सरकार ने इसके संरक्षण की योजना शुरू कर दी है। मामले में एक जीव वैज्ञानिक ने बताया कि इसका वैज्ञानिक नाम स्क्वाटिना स्क्वाटिना है। ये सामने से नहीं बल्कि छिपकर शिकार करने में माहिर है। जब भी कोई मछली इसे दिखती है, तो ये उसके सामने नहीं जाती, बल्कि खुद को रेत में छिपा लेती है।

रंग से मिलता है फायदा

रंग से मिलता है फायदा

वीडियो फिल्माने वाले जेक डेविस के मुताबिक इस मछली का रंग इसको शिकार में माहिर बनाता है। आमतौर पर एंजलशार्क के शरीर का ऊपरी हिस्सा समुद्री रेत से मिलता है, जिस वजह से तल पर आसानी से छिप जाती है। साथ ही इसकी रफ्तार शिकार को संभलने का मौका नहीं देती है।

4 साल करनी पड़ी मेहनत

जेक के मुताबिक उन्होंने दुर्लभ एंजलशार्क का वीडियो तो बना लिया, लेकिन उसकी उम्र बहुत ही कम है। इंग्लैंड के पास मौजूद खड़ी में दुर्लभ एंजलशार्क के देखे जाने की बात उन्होंने कई बार सुनी थी, लेकिन उनको इस वीडियो को बनाने के लिए 4 साल मेहनत करनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर सरकार मछुआरों को जागरुक कर रही है, ताकि वो एंजलशार्क दिखने पर प्रशासन को उसकी सूचना दें। तभी उनके शिकार को रोका जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+