घर की खुदाई में मिली 400 KG की पुरानी तिजोरी, परिवार ने जब खोला तो सिर पकड़कर बैठ गए लोग
Ancient Locker: कुरनूल जिले के देवना कोंडा मंडल के करिवमुला गांव में एक पुरानी इमारत को गिराने के दौरान मिली रहस्यमयी लोहे की तिजोरी को राजस्व अधिकारियों और पुलिस ने खोला। इसमें जो मिला उसे देखकर लोग हैरान रह गए।

आंध्रप्रदेश के कुरनूल (Kurnool) जिले के करिवमुला गांव में एक पुरानी इमारत की खुदाई होने के बाद परिवार के लोग उस समय खुश हो गए जब सभी ने एक भारी भरकम बक्सा देखा। इस बक्सा का वजन लगभग 400 किलो था। आसपास के लोगों को जानकारी लगते ही भीड़ जमा हो गई। फिर परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद इस रहस्यमयी लोहे की तिजोरी को खोलने के लिए राजस्व अधिकारियों और पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने गैस कटर से ताला तोड़ दिया।
ताला तोड़ने के बाद बॉक्स (Ancient Locker) को पूरी तरह से खोला गया। बक्सा खोलने के बाद वहां मौजूद लोग सिर पकड़कर बैठ गए। परिवार के लोग तो और निराश हो गए। क्योंकि उसमें केवल रद्दी कागज, रेत, लोहा, स्टील के टुकड़े मिले। इसे देखने के बाद लोगों की भीड़ भी वहां से चली गई।
सभी दस्तावेज अवैध थे
दरअसल, करिवेमुला के स्थानीय निवासी नरसिम्हुलु ने कृष्णा रेड्डी से संबंधित एक पुराना घर खरीदा था और एक नया घर बनाने के लिए इसे तोड़ना शुरू कर दिया था। मजदूरों ने नींव से लोहे की एक पुरानी तिजोरी (Ancient Locker) निकाली। नरसिम्हुलु और अन्य कर्मचारी लोहे की तिजोरी को ट्रैक्टर की मदद से घर से बाहर ले आए क्योंकि इसका वजन लगभग 400 किलो था। हालांकि, पूरे गाँव में तिजोरी की खबर फैल गई और बॉक्स के अंदर खजाने के लिए कई लोग घर के बाहर जमा हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को राजस्व अधिकारी और पुलिस हरकत में आई और तीन घंटे बाद लोहे के बक्से को खुलवाया गया। अधिकारियों को बॉक्स के अंदर कुछ पुराने दस्तावेज और रेत मिली। बॉक्स के अंदर रेत और दीमक मिलने के बाद बॉक्स के मालिक निराश हो गए। राजस्व अधिकारियों ने पाया कि बॉक्स के अंदर मिले दस्तावेज अवैध हैं।












Click it and Unblock the Notifications