बाढ़ जैसे गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए लाइव TV पर छूटी एंकर की हंसी, लोग बोले- इतनी खुशी किसलिए भाई!
बिहार और झारखंड स्थित मीडिया आउटलेट की न्यूज एंकर को उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जब वो लाइव टीवी पर हंस पड़ी। एंकर को ये हंसी उस वक्त आई, जब वो राज्य के गंभीर मुद्दे पर एंकरिंग कर रही थी। हालांकि, ये बात साफ नहीं हो पाई कि एंकर को समाचार कवरेज के दौरान ऐसी कौन सी बात पर हंसी आ गई। कथित तौर पर टेलीप्रॉम्पटर से घटना के बारे में बताते हुए एंकर ने गलत उच्चारण कर दिया, जिसके बाद उसे हंसी आ गई।
इस लाइव न्यूज प्रेंजेंटिग का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एंकर पहले तो टेलीप्रॉम्पटर से न्यूज पढ़ती है, फिर उसके बाद एंकर को अचानक हंसी आ जाती है।

लाइव टीवी पर गंभीर मुद्दे के बारे में बात करते हुए हंसने को लेकर एंकर की आलोचना की गई। एंकर को बोलते हुए सुना जा सकता है कि नेपाल से छोड़े गए पानी के चलते दरभंगा में बागमती... इसके बाद उसकी हंसी छूट जाती है और वो माफी मांगती है। देखते ही देखते महिला एंकर स्क्रीन पर माफ़ी मांगती है: "माफ कीजिएगा।"
हालांकि, एक संपूर्ण समाचार रिपोर्ट की एक अन्य क्लिप में, घटना को जिम्मेदारी से कवर किया गया था। मीडिया ने बाढ़ के मुद्दे को संबोधित किया और बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लगभग 30 बच्चों से भरी एक नाव पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप उनमें से 12 लापता हो गए।
एक यूजर ने कहा कि पता नहीं इतनी खुशी किस बात को लेकर है। एक और ने कहा कि गजब हो भाई किसी की खुशी से भी दिक्कत हो रही है आपको। एक यूजर ने कहा कि इस एंकर को चैनल मालिक से कोई पुराना हिसाब क्लियर करना था इसलिए आज उसने बाढ़ जैसी गम्भीर खबर पर हंसकर, मजाक करते हुए न्यूज़ पढ़ी। इससे न्यूज चैनल की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा यह बात एंकर को बखूबी पता थी, साथ ही चैनल मालिक का भट्टा भी बैठ जाने के आसार हैं।
मधुबनी और दरभंगा में बाढ़ के पानी के बढ़ने के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा और ऐसी घटना का जिक्र कर हँसी आना ये संवेदनहीनता की निशानी है। सॉरी लेकिन एक ट्रेंड न्यूज रीडर से इस प्रकार की गलती की उम्मीद नही रखती हूं 🙏
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications